फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Sports 2025: नया साल नई उम्मीदें, भारत के पास दुनिया पर छाने का मौका; पाकिस्तान से होगा महामुकाबला

Wed, 01 Jan 2025 09:23 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 01 Jan 2025 09:23 AM IST
सार

इस साल फरवरी-मार्च में वनडे प्रारूप में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। भारत-पाकिस्तान 23 फरवरी को भिड़ेंगे। 15 अगस्त से देश में होने वाले वनडे विश्वकप में बेटियों के पास पहली बार विश्व चैंपियन बनने का मौका है।

विज्ञापन
Indian Sports events in 2025 Champions Trophy to Women ODI World cup India vs Pakistan match news and updates
भारतीय टीम - फोटो : अमर उजाला
साल 2024 ने देश को क्रिकेट और शतरंज में बादशाहत कायम कराई। खेलों में 2025 भी उम्मीदों का वर्ष है। खासतौर पर बेटियों के लिए दुनिया पर छा जाने का मौका है। क्रिकेट के अलावा बेटियों के पास जुलाई में होने वाले फिडे शतरंज विश्वकप और नवंबर में होने वाले विश्वकप बॉक्सिंग फाइनल्स में भी अपनी श्रेष्ठता दर्ज करने का मौका है। भारत में इस वर्ष कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों का आयोजन होने जा रहा है। इनकी शुरुआत जनवरी माह से ही हो जाएगी। 
Indian Sports events in 2025 Champions Trophy to Women ODI World cup India vs Pakistan match news and updates
पीवी सिंधू-लक्ष्य सेन - फोटो : PTI/senlakshya (INSTAGRAM)
14 से 19 जनवरी तक नई दिल्ली में इंडिया ओपन बैडमिंटन होगा। वर्ष के पहले अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक की कड़वी यादों को यहां जीत के साथ भुलाने की कोशिश करेंगे। 13 से 19 जनवरी तक खो-खो विश्वकप भी होगा जिसमें भारत की पुरुष और महिला टीमें खेलेंगी।
Indian Sports events in 2025 Champions Trophy to Women ODI World cup India vs Pakistan match news and updates
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : X
पाकिस्तान से हिसाब चुकता करने उतरेगा भारत 
इस साल फरवरी-मार्च में वनडे प्रारूप में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। भारत-पाकिस्तान 23 फरवरी को भिड़ेंगे। भारतीय टीम 23 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी में दुबई में पाकिस्तान से भिड़ेगी। इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में चल रहे यशस्वी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। भारत को 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था और अब टीम के पास पिछला हिसाब चुकता करने का मौका रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Sports events in 2025 Champions Trophy to Women ODI World cup India vs Pakistan match news and updates
हरमनप्रीत कौर - फोटो : PTI
भारत में महिला वनडे विश्व कप का आयोजन 
कप्तान हरमनप्रीत की महिला क्रिकेट टीम अब तक विश्व चैंपियन नहीं बनी है। 15 अगस्त से देश में होने वाले वनडे विश्वकप में बेटियों के पास पहली बार विश्व चैंपियन बनने का मौका है। यही नहीं, बेटियों के पास अंडर-19 टी-20 विश्वकप में भी बादशाहत स्थापित करने का मौका होगा।
विज्ञापन
Indian Sports events in 2025 Champions Trophy to Women ODI World cup India vs Pakistan match news and updates
बाएं से- वंतिका, एरिगेसी, दिव्या और गुकेश - फोटो : Twitter
अन्य बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा भारत 
2025 में देश की धरती पर कई अन्य बड़े टूर्नामेंट भी होंगे। इनमें 24 से 30 अगस्त तक राष्ट्रमंडल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप होगी। यह चैंपियनशिप राष्ट्रमंडल खेलों की क्वालिफाइंग इवेंट होगी, जिसमें मीराबाई चानू भी उतरेंगी। दिसंबर में हॉकी के जूनियर विश्वकप की मेजबानी भी भारत करेगा। नवंबर माह में बॉक्सिंग का विश्वकप फाइनल्स नई दिल्ली में होगा। विश्व चैंपियन गुकेश जनवरी में टाटा स्टील चेस से वर्ष की शुरुआत करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed