फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेड कोच रवि शास्त्री बोले- टीम इंडिया के खिलाड़ी मॉडल्स से कम नहीं

Sat, 16 Sep 2017 02:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 16 Sep 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
Indian players are no less than models says shastri
टीम इंडिया - फोटो : hindustan times

हेड कोच रवि शास्त्री का मानना है कि टीम इंडिया के खिलाड़ी मॉडल्स से कम नहीं हैं और उनके साथ रहने के लिए उन्हें भी फिट रहने की जरुरत है। भारतीय टीम के खिलाड़ी फ़िलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वन-डे सीरीज के पहले मैच के लिए चेन्नई में तैयारी कर रहे हैं। टीम इंडिया ने हाल ही में श्रीलंका का 9-0 से क्लीन स्वीप किया था और अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी वो धमाकेदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।

Indian players are no less than models says shastri
रवि शास्त्री - फोटो : BCCI

शास्त्री ने हमेशा से अपने आसपास घट रही चीजों को बोलने में कभी हिचकिचाहट नहीं दिखाई। हाल ही में उन्होंने स्पष्ट किया था कि टीम के बॉस विराट कोहली हैं जबकि कोचिंग स्टाफ तैयारियों पर ध्यान देता हैं। गुरुवार को ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को चेतावनी दी कि अगर उसने स्लेजिंग की तो टीम इंडिया करारा जवाब देगी। इसी तरह उन्होंने अब भारतीय खिलाड़ियों के स्टाइल स्टेटमेंट के बारे में बातें कही।

Indian players are no less than models says shastri
विराट कोहली - फोटो : icc

55 वर्षीय शास्त्री ने इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि भारतीय खिलाड़ी मॉडल्स से कम नहीं है और उनके साथ रहने के लिए उन्हें वैसा बनना पड़ेगा। उन्होंने कहा, 'हमारे सभी खिलाड़ी मॉडल्स से कम नहीं है। अगर  मुझे मॉडल्स के साथ रहना है तो फिट रहना पड़ेगा। मगर मैं उनके हेयरस्टाइल्स की बराबरी नहीं कर सकता। ये लोग हर सप्ताह अपनी हेयरस्टाइल बदलते हैं। अगर मैं ऐसा करने गया तो मेरे सारे बाल उड़ जाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian players are no less than models says shastri
रवि शास्‍त्री - फोटो : firstpost hindi

बता दें कि शास्त्री भी अपने खेलने वाले दिनों में काफी स्टाइलिश थे। उन्होंने एक बात स्पष्ट बोली कि खिलाड़ी मैदान के बाहर जो चाहे वो करें, लेकिन क्रिकेट उनके दिमाग में रहना जरुरी हैं। उन्होंने कहा, 'यह युवा पीढ़ी है। मैं चाहता हूं कि वो मैदान के बाहर जो चाहे करें, लेकिन जब वो मैदान में हो तो फिर उनका पूरा ध्यान क्रिकेट पर रहे।'

विज्ञापन
Indian players are no less than models says shastri
हार्दिक - फोटो : SELF

कोच शास्त्री ने एक और मजेदार बात बताई कि शिखर धवन ने हार्दिक पांड्या के बाल काटे थे, जिसकी वजह से उनका नया लुक देखने को मिला। शास्त्री ने कहा, 'हार्दिक पांड्या की नई हेयरस्टाइल शिखर धवन की बदौलत देखने को मिल रही हैं। धवन ने पांड्या के बाल काटे थे। टीम में काफी प्रतिभा है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed