फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा शहीदों के बच्चों को क्रिकेट सिखा रहे सहवाग, बनाना चाहते हैं अगला सुपरस्टार

Thu, 17 Oct 2019 12:24 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 17 Oct 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
Virender Sehwag giving training to Pulwama martyrs children at his academy
सहवाग पुलावामा - फोटो : ट्विटर

पूर्व तेजतर्रार भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपने जोड़ीदार गौतम गंभीर की ही तरह समाज सेवा के लिए जाने जाते हैं। अब सहवाग ने अपने नाम से एक स्कूल खोला है, जहां वह जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में मदद किया करते है। पुलवामा हमले के बाद सहवाग ने घोषणा कि थी कि वह शहीदों के बच्चों की शैक्षणिक आवश्यकताओं का ध्यान रखेंगे। अब वीरू उस घोषणा को हकीकत में बदल रहे हैं।

Virender Sehwag giving training to Pulwama martyrs children at his academy
सहवाग की अकादमी में पुलवामा शहीदों के बच्चे - फोटो : ट्विटर

सहवाग ने बुधवार को ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें लिखा कि हीरोज के बेटे। बल्लेबाज- अर्पित सिंह बेटे पुलवामा शहीद राम वेकेल के और गेंदबाज- राहुल सोरेंग बेटे पुलवामा शहीद विजय सोरेंग। इन दोनों के जीवन में अपना योगदान देना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। कम ही चीजें इस खुशी को हरा सकती हैं!
 


 
 

Virender Sehwag giving training to Pulwama martyrs children at his academy

बता दें कि जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा में सैनिकों से भरे बस के काफिले को टक्कर मारी, जिसमें सीआरपीएफ के 40 से अधिक जवान शहीद हो गए। इस घटना के कारण पाकिस्तान के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों पर गंभीर असर पड़ा। यहां तक कि दोनों पड़ोसियों के बीच हवाई झड़पें भी हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virender Sehwag giving training to Pulwama martyrs children at his academy

भारतीय वायु सेना ने एलओसी पार कर पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए। वीरेंद्र सहवाग ने इस कार्रवाई के लिए भारतीय सेनाओं की सराहना करते हुए कहा कि लड़कों ने वास्तव में अच्छा खेला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed