फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ही दिन में ऑस्ट्रेलिया से दो बार भिड़ेगी टीम इंडिया, सिर्फ गेंदों का रंग अलग होगा

Sat, 05 Dec 2020 03:41 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 05 Dec 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
Indian cricket team will play two matches on same day, Practice match and second t20 vs Australia

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम का तीन वन-डे, तीन टी-20 और तीन टेस्ट मैच का कार्यक्रम है। एकदिवसीय सीरीज तो ऑस्ट्रेलिया के नाम रही। टी-20 सीरीज में फिलहाल भारत 1-0 से आगे चल रहा है। रविवार को दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जाना है, इसी दिन एक और भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया से टक्कर लेगी। विराट कोहली की कप्तानी में सफेद गेंद से टी-20 इंटरनेशनल खेला जाएगा तो अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में भारत 'ए' अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया 'ए' से टक्कर लेगा, इस तीन दिवसीय मैच से ही टीम इंडिया को अपनी टेस्ट एकादश भी तलाशनी है।

Indian cricket team will play two matches on same day, Practice match and second t20 vs Australia
शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ - फोटो : ट्विटर

टेस्ट श्रृंखला 17 दिसंबर को एडीलेड में दिन रात के पहले टेस्ट के साथ शुरू होगी। अभ्यास मैच से भारत को गेंदबाजी और बल्लेबाजी में सही संयोजन तलाशने में मदद मिलेगी। बल्लेबाजी में मयंक अग्रवाल पारी की शुरूआत करेंगे, लेकिन सवाल यह है कि उनके साथ पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल में से कौन उतरेगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला में शॉ को तरजीह दी गई, लेकिन आईपीएल में वह फॉर्म में नहीं थे। दूसरी ओर गिल ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिये 440 रन बनाए और तीसरे वन-डे में वह लय में दिखे।

Indian cricket team will play two matches on same day, Practice match and second t20 vs Australia
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरा विकल्प केएल राहुल है जो जबरदस्त फॉर्म में हैं और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए मयंक के साथ पारी की शुरूआत कर चुके हैं, लेकिन आखिरी बार उन्होंने टेस्ट सितंबर 2019 में खेला था। विकेटकीपिंग के लिए ऋधिमान साहा और ऋषभ पंत में से चयन होगा। आईपीएल में चोटिल हुए साहा को अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। पंत विदेश में टेस्ट में भारत की पहली पसंद रहे हैं, लेकिन सीमित ओवरों की टीम में उन्हें जगह नहीं मिल सकी और अब टेस्ट में जगह बचाने के लिए, उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian cricket team will play two matches on same day, Practice match and second t20 vs Australia
अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

पहले टेस्ट के बाद कप्तान विराट कोहली पितृत्व अवकाश पर जा रहे हैं और चोटिल रोहित शर्मा का खेलना तय नहीं है। ऐसे में अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी पर महती जिम्मेदारी होगी। कोहली की गैर मौजूदगी में रहाणे कप्तानी कर सकते हैं। पुजारा और विहारी भी खेलने को बेताब होंगे जिन्होंने आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच कोरोना काल से पहले खेला था। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह को पहले टी-20 में आराम दिया गया और वह टेस्ट प्रारूप में ढलने के लिए अभ्यास मैच खेल सकते हैं। टेस्ट में बुमराह और मोहम्मद शमी नई गेंद संभालेंगे।

विज्ञापन
Indian cricket team will play two matches on same day, Practice match and second t20 vs Australia
मोहम्मद सिराज

तीसरे गेंदबाज के लिए मोहम्मद सिराज पसंद हो सकते हैं जो आईपीएल में अच्छे फॉर्म में थे। उमेश यादव के पास 46 टेस्ट का अनुभव है, लेकिन आईपीएल में खेले दोनों मैचों में वह फार्म में नहीं थे। रवींद्र जडेजा सिर में चोट लगने के कारण अगले दो टी-20 नहीं खेलेंगे औंर देखना है कि वह टेस्ट के लिये भी फिट हैं या नहीं। जडेजा के नहीं खेलने पर आर अश्विन का फॉर्म काफी महत्वपूर्ण हो जाएगा और कुलदीप यादव के लिए भी रास्ते खुल जाएगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed