फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड सितारों से कम नहीं है इन पंजाबी स्टार्स का जलवा, काफिले में चलती हैं करोड़ों की कारें, देखें तस्वीरें

Sat, 05 Dec 2020 02:29 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 05 Dec 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
Diljit Dosanjh to Guru Randhawa to Badshah to Yo Yo Honey Singh here are some premium cars of Punjabi celebrities
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala

किसान आंदोलन को लेकर इन दिनों कई पंजाबी गायक और रैपर अपने विचारों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रख रहे हैं। इन पंजाबी सेलिब्रिटियों में दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और गुरु रंधावा (Guru Randhawa) भी शामिल हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर दिलजीत दोसांझ और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के बीच हुई बहस ने सारी हदें पार कर दी हैं। लेकिन आज हम आपको इन सैलिब्रिटियों के ट्विट्स या पोस्ट के बारे में नहीं बल्कि, इनकी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं।



आज हम आपको दिलजीत दोसांझ, बादशाह, हनी सिंह और गुरु रंधावा जैसे पंजाबी स्टार्स की करोड़पति कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर...

दिलजीत दोसांझ: Porsche Panamera

Diljit Dosanjh to Guru Randhawa to Badshah to Yo Yo Honey Singh here are some premium cars of Punjabi celebrities
दिलजीत दोसांझ: Porsche Panamera - फोटो : Instagram/ @diljitdosanjh

दिलजीत दोसांझ ने साल 2013 में एक ट्वीट किया था, जहां उन्होंने अपने फैन्स को बताया था कि उन्होंने Porsche Panamera खरीदी है। यह कार मौजूदा समय में 1.74 करोड़ से 2.26 करोड़ रुपये तक की कीमत में आती है। दिलजीत दोसांझ Lamborghinis, Mustangs और Dodge Challenger SRT Hellcat जैसी धाकड़ कारों के भी मालिक हैं। 

 

बादशाह: Rolls Royce Wraith

Diljit Dosanjh to Guru Randhawa to Badshah to Yo Yo Honey Singh here are some premium cars of Punjabi celebrities
बादशाह: Rolls Royce Wraith - फोटो : Social Media

पंजाबी रैपर बादशाह के पास कई प्रीमियम कारों का कलेक्शन है। बादशाह उन सेलिब्रिटियों में से एक हैं, जिनके गैरेज में  Rolls Royce Wraith मौजूद है। यह 2.4 टन की एक एक पावरफुल कार है। रफ्तार की बात करें तो यह कार महज 4.4 सेकंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार हासिल कर सकती है। इस फ्लैगशिप कार की कीमत 6.4 करोड़ रुपये है। बादशाह के गैरेज में Mercedes Benz और Hummer की धांसू कारें भी मौजूद हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by BADSHAH (@badboyshah)

विज्ञापन
विज्ञापन

हनी सिंह: Porsche Cayenne

Diljit Dosanjh to Guru Randhawa to Badshah to Yo Yo Honey Singh here are some premium cars of Punjabi celebrities
हनी सिंह: Porsche Cayenne - फोटो : Instagram/ @yoyohoneysingh

पंजाबी रैपर हनी सिंह के पास प्रीमियम कारों का बड़ा कलेक्शन है। हनी सिंह के गैरेज में Audi R8 V10 Plus, Jaguar XJL Supercharged, Audi Q7 और Rolls Royce Phantom Series II के साथ BMW 5-Series 520d जैसी धाकड़ कारें भी मौजूद हैं। हालांकि, खबरों की मानें तो इनसब में हनी सिंह को Porsche Cayenne सबसे ज्यादा पसंद है। यह एक पावरफुल कार है, जो 404 kW हॉर्सपावर तक की ताकत पैदा करती है। यह कार मात्र 5.2 सेकंड्स में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार हासिल कर सकती है। इसकी कीमत 1.9 करोड़ रुपये है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)

विज्ञापन

गुरु रंधावा: Lamborghini Gallardo

Diljit Dosanjh to Guru Randhawa to Badshah to Yo Yo Honey Singh here are some premium cars of Punjabi celebrities
गुरु रंधावा: Lamborghini Gallardo - फोटो : Instagram/ @gururandhawa

पंजाबी गायक गुरु रंधावा ने हाल ही में अपने फैन्स को Instagram पर जानकारी दी थी कि उन्होंने नई Mercedes C Class खरीदी है। गुरु रंधावा के पास Lamborghini Gallardo जैसी प्रीमियम कार भी है। इसकी कीमत 3.06 करोड़ रुपये है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Guru Randhawa (@gururandhawa)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed