ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में बल्लेबाजों द्वारा निराशाजनक प्रदर्शन के बाद दूसरे टेस्ट को लेकर टीम में कई बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही है। एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में टीम का कोई भी खिलाड़ी दूसरी पारी में दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच पाया था। ऐसे में बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक टीम प्रबंधन बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए अंतिम एकादश में दूसरे खिलाड़ियों को आजमा सकती है।
2 of 5
रवींद्र जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
उधर भारतीय टीम प्रबंधन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की चोट पर करीबी नजर रखे हुए है और अगर यह खिलाड़ी फिट होता है तो अंतिम एकादश में हनुमा विहारी की जगह ले सकता है। गौरतलब है कि पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय के दौरान जडेजा के सिर में चोट लगी थी और इसके बाद उनके पैर की मांसपेशियों में भी खिंचाव आ गया था जिसके कारण वह पहले टेस्ट से बाहर हो गए थे। भारत को पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा और इस दौरान जडेजा ने नेट पर वापसी की।
3 of 5
हनुमा विहारी
- फोटो : social Media
पता चला है कि यह ऑलराउंडर अच्छी तरह उबर रहा है लेकिन अभी यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता कि वह 26 दिसंबर से मेलबर्न में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए शत प्रतिशत फिट हो जाएगा। हालांकि जडेजा के फिट होने की स्थिति में आंध्र प्रदेश के बल्लेबाज विहारी को अंतिम एकादश से बाहर होना पड़ सकता है। विहारी के बाहर होने का कारण हालांकि एडीलेड में पहले टेस्ट में उनका खराब प्रदर्शन नहीं बल्कि अजिंक्य रहाणे और रवि शास्त्री द्वारा सर्वश्रेष्ठ संयोजन उतारा जाना है।
4 of 5
रवींद्र जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक वरिष्ठ सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘अगर जडेजा लंबे स्पैल फेंकने के लिए फिट हो जाता है तो फिर बहस की कोई बात ही नहीं है। जडेजा अपने ऑलराउंड कौशल के आधार पर विहारी की जगह लेगा। साथ ही इससे हमें एमसीजी में पांच गेंदबाजों के साथ उतरने का विकल्प मिलेगा।’
5 of 5
रविन्द्र जडेजा
- फोटो : social media
बता दें कि जडेजा ने 49 टेस्ट में 35 से अधिक की औसत से 1869 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पिछले दौरों पर अर्धशतक भी जड़े थे। यही नहीं जडेजा ने गेंदबाजी में भी 94 पारियों में 24 की औसत से 213 विकेट चटकाए हैं। वहीं दूसरी तरफ विहारी ने 10 टेस्ट में 576 रन बनाए हैं जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक के अलावा चार अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 33 से अधिक के औसत से रन बनाए हैं।