फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार ओवर, तीन मेडन, तीन विकेट, आखिर कैसे दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास?

Wed, 25 Sep 2019 05:05 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 25 Sep 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
india women vs south africa women: dipti sharma says we bowled how i had planned
dipti sharma

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में भारत की ओर से जीत में अहम भूमिका निभाने वालीं ऑफ स्पिन गेंदबाज दीप्ति शर्मा का कहना है कि टीम इंडिया ने अपनी योजना के मुताबिक गेंदबाजी की।


 

india women vs south africa women: dipti sharma says we bowled how i had planned
दिप्ति शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

भारत ने मंगलवार को खेले गए पहले टी-20 मैच में मेहमान दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम को 11 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मैच में दीप्ति ने अपने चार ओवर के कोटे में 3 ओवर मेडन फेंके। उन्होंने 8 रन देकर कुल 3 विकेट अपने नाम किए। दीप्ति को इस शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
 

india women vs south africa women: dipti sharma says we bowled how i had planned
दिप्ति शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

जीत के बाद दीप्ति ने कहा, 'हमने वैसी ही गेंदबाजी की जिसकी मैंने योजना बनाई थी। हमें विकेट से भी मदद मिली।' दीप्ति ने बल्लेबाजी के दौरान 16 गेंदों पर 16 रन भी बनाए जिसमें दो चौके शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
india women vs south africa women: dipti sharma says we bowled how i had planned
क्रिकेटर दीप्ति शर्मा - फोटो : अमर उजाला
वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम की कप्तान सुने लुस ने कहा कि 130 रन के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता था लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके।

 

विज्ञापन
india women vs south africa women: dipti sharma says we bowled how i had planned
दीप्ति शर्मा - फोटो : icc

उन्होंने कहा, 'हमारे गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की, उन्होंने हमारे लिए अच्छा मंच प्रदान किया। हमने सोचा कि 130 रन के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। लिजले ली ने अच्छा मंच दिया। लेकिन उनके बाद जो बल्लेबाज आईं, वे योजना का कार्यान्वयन नहीं कर सकीं। दीप्ति और स्पिनरों ने जैसी गेंदबाजी की, उसे देखते हुए आप कह सकते हो कि शाम होते ही पिच ज्यादा स्पिन करने लगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed