फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, बनाया वो रिकॉर्ड जिसके आसपास भी नहीं टीम इंडिया का कोई गेंदबाज

Wed, 25 Sep 2019 03:17 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 25 Sep 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
Deepti Sharma creates history becomes 1st Indian cricketer to bowl three overs  maidens in T20I
दिप्ति शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम को पहले टी-20 के रोमांचक मुकाबले में 11 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मैच में दीप्ति शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए एक एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। 

Deepti Sharma creates history becomes 1st Indian cricketer to bowl three overs  maidens in T20I
dipti sharma

दीप्ति शर्मा ने मात्र आठ रन देकर तीन विकेट चटकाए। दीप्ति ने अपने कोटे के चार ओवर में से पहले तीन ओवर मेडन फेंके। तीन ओवर मेडन फेंकने के साथ ही दीप्ति शर्मा ऐसी पहली भारतीय गेंदबाज बन गई हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन ओवर मेडन फेंके हैं। यह दीप्ति के टी-20 करियर का बेस्ट स्पेल रहा। दीप्ति ने पहला रन अपने स्पेल की 19वीं गेंद पर दिया।

Deepti Sharma creates history becomes 1st Indian cricketer to bowl three overs  maidens in T20I
दिप्ति शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

दिप्ति की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम को 119 रन पर समेट दिया। दिप्ति के अलावा मध्यम गति की गेंदबाज शिखा पांडे ने 18 रन देकर दो, लेग स्पिनर पूनम यादव ने 25 रन देकर दो और बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव ने 29 रन देकर दो विकेट चटकाए और टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम रोल अदा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepti Sharma creates history becomes 1st Indian cricketer to bowl three overs  maidens in T20I
स्मृति मंधाना

दिप्ति के अलावा स्मृति मंधाना ने भी इस मैच में एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। मंधाना लगातार 50 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं। इसके अलावा हरियाणा की 15 साल की शेफाली वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम में पदार्पण किया। वह भारत के लिए डेब्यू करने वाली दूसरी सबसे युवा महिला खिलाड़ी बनीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed