भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे खेलने मैदान में उतरेगी। पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल मैदान पर खेला गया पहला वनडे बारिश में धुल गया। दूसरा वनडे भी इसी मैदान में खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले मैच में काफी मजबूत नजर आ रही थी, मगर मैच को रद्द ही घोषित किया गया। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद इस सीरीज से टीम इंडिया को 2019 के विश्व कप की अपनी तैयारी शुरू करनी है।
दूसरे वनडे में मैदान पर उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी, इस दिग्गज का कटेगा पत्ता!
2 of 7
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली
- फोटो : ICC
वर्ल्ड कप 2019 में अभी करीब 2 साल का समय है। ऐसे में टीम इंडिया को देखना होगा कि कौन से खिलाड़ी उस लिहाज से टीम के ढांचे में फिट बैठते हैं। संभव है कि ऐसे में युवराज-धोनी जैसे खिलाड़ियों के भविष्य पर भी टीम को फैसला लेना होगा। दोनों दिग्गज 2019 तक 37 साल के हो जाएंगे। जानिए कौनसे 11 खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में मिलेगा मौका:
दूसरे वनडे में मैदान पर उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी, इस दिग्गज का कटेगा पत्ता!
3 of 7
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ESPN
सलामी बल्लेबाज
पहले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले दोनों सलामी बल्लेबाजों को एक बार फिर मौका आजमाया जाएगा। जहां चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में गोल्डन बैट जीतकर धवन का आत्मविश्वास चरम पर होगा, वहीं पिछले मैच में रहाणे की फिफ्टी ने उनको नई उर्जा दी होगी। वैसे कोहली भी कह चुके हैं कि रहाणे टीम इंडिया के वैकल्पिक ओपनर हैं।
दूसरे वनडे में मैदान पर उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी, इस दिग्गज का कटेगा पत्ता!
मध्यक्रम
तीसरे नंबर पर विराट कोहली का खेलना तय है। बीते 15 सालों से टीम का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज इस नंबर पर खेल रहा है। चौथे नंबर पर टीम इंडिया युवराज सिंह को मौका दे रही है। हालांकि, उनकी फॉर्म चिंता का विषय है। उम्र उनपर हाफी हो रही है। ऐसे में टीम इंडिया को, बतौर प्रयोग, हार्दिक पांड्या को इस नंबर पर भेजना चाहिए। पांड्या टीम के लिए बेन स्टोक्स वाली भूमिका निभा सकते हैं।
दूसरे वनडे में मैदान पर उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी, इस दिग्गज का कटेगा पत्ता!
5 of 7
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली
- फोटो : ESPN
विकेटकीपर और ऑलराउंडर
महेंद्र सिंह धोनी बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टीम का हिस्सा बने रहेंगे। विराट को इस पैंमाने पर युवा ऋषभ पंत को भी आजमाना होगा। हार्दिक पांड्या के अलावा केदार जाधव टीम के साथ बतौर ऑलराउंडर जुड़ेंगे। अगर जाधव टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं, तो कप्तान को उनका इस्तेमाल पार्ट टाइमर की तरह नहीं करना चाहिए।