भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज के गाले में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया ने पहली पारी में 10 विकेट पर 600 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान श्रीलंका ने दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 154 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर श्रीलंका अभी भी 446 रन पीछे है। लेकिन उसके लिए सबसे अच्छी बात यह है कि पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज अर्धशतक बनाने के बाद क्रीज पर नाबाद हैं। दूसरे दिन भी टीम इंडिया के ही नाम रहा। दूसरे दिन में भी कई रोचक रिकॉर्ड बने। आईए उनपर नजर डालते हैं...
IndVsSL: गाले टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े रोचक आंकड़े, बने कई नए रिकॉर्ड...
भारत ने गाले में पहली पारी में 600 रन बनाए। यह गाले के मैदान में पहली पारी में बना सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले गाले में पहली पारी में सबसे बड़ा स्कोर वेस्टइंडीज ने बनाया था। वेस्टइंडीज ने साल 2010 में 9 विकेट में 580 रन बनाकर पारी घोषित की है।
IndVsSL: गाले टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े रोचक आंकड़े, बने कई नए रिकॉर्ड...
हार्दिक पांड्या ने डेब्यू टेस्ट में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। पांड्या यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं। उनसे पहले डी शोधन, डी फाडकर और सी गोपीनाथ हैं ने अपने पहले टेस्ट में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए यह कारनामा किया था।
IndVsSL: गाले टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े रोचक आंकड़े, बने कई नए रिकॉर्ड...
4 of 13
हार्दिक पांड्या
- फोटो : twitter
हार्दिक पांड्या ने डेब्यू टेस्ट में 3 छक्के जड़े वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। इससे पहले और कोई भारतीय बल्लेबाज अपने डेब्यू टेस्ट में 2 या उससे ज्यादा छक्के नहीं जड़ सका था।
IndVsSL: गाले टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़े रोचक आंकड़े, बने कई नए रिकॉर्ड...
दूसरी बार टेस्ट में किसी भारतीय बल्लेबाज ने 3 छक्के लगाने का कारनामा किया। 10 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद शमी ने 30 गेंद में 30 रन बनाए। इससे पहले ऐसा टर्बनेटर हरभजन सिंह ने साल 2005 में जिंबाब्वे के खिलाफ ऐसा किया था।