{"_id":"5a7b24f84f1c1ba0268b8e47","slug":"india-vs-south-africa-virat-kohli-creates-these-five-records-in-cape-town-odi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvSA: 34वां शतक लगाते ही विराट कोहली ने तोड़ डाले यह 5 बड़े रिकॉर्ड ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSA: 34वां शतक लगाते ही विराट कोहली ने तोड़ डाले यह 5 बड़े रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Feb 2018 04:43 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया ने कप्तान विराट कोहली के नाबाद 160 रन की बदौलत केपटाउन में खेले गए तीसरे वन-डे में दक्षिण अफ्रीका के सामने 304 रन का विशाल लक्ष्य रखा। कोहली ने इस सीरीज में लगातार दूसरा शतक लगाया और इसी के साथ अपने वन-डे करियर का 34वां शतक जड़ा।
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका की धरती पर एक बाइलेट्ररल सीरीज में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विराट अकेले खिलाड़ी बन गए हैं।
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
एक खिलाड़ी के तौर पर अफ्रीका में विराट चौथे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक सीरीज में एक से ज्यादा शतक लगाए हैं। ये रिकॉर्ड अब तक केविन पीटरसन के नाम है। उन्होंने 2005 में अफ्रीका में ही 3 वनडे शतक बनाए थे। उनके अलावा जो रूट ने 2016 में, डेविड वॉर्नर 2016 में और अब 2018 में विराट कोहली एक से ज्यादा शतक बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पछाड़ा। गांगुली ने 143 पारियों में 11 शतक लगाए थे, वहीं विराट ने बतौर कप्तान महज 43 पारियों में 12 शतक जड़ दिए हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में कोहली अब तीसरे नंबर पर आ चुके हैं। उनसे ज्यादा शतक सिर्फ सौरव गांगुली और ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम है। इन दोनों ने 5-5 शतक अफ्रीका में खेलते हुए लगाए हैं।