{"_id":"5a7b48274f1c1b8f268b8b9e","slug":"these-five-players-are-hero-of-team-india-in-third-odi-against-south-africa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत के ये रहे 5 हीरो, बुमराह ने निभाई अहम भूमिका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत के ये रहे 5 हीरो, बुमराह ने निभाई अहम भूमिका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : BCCI
केपटाउन वन-डे में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 124 रनों से मात देकर सीरीज में 3-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारत इससे पहले कभी भी प्रोटियाज के घर में तीन वन-डे जीतने में कभी कामयाब नहीं रहा था, लेकिन इस बार ऐसा करके विराट कोहली की नेतृत्व वाली टीम ने इतिहास रच दिया।
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
टीम इंडिया के लिए एक बार फिर उसके ओपनर मजबूत शुरुआत देने में असफल रहे और खराब फॉर्म से जुझ रहे रोहित शर्मा पहले ही ओवर में कागिसो रबाडा की गेंद पर खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। उनके आउट होने के बाद आए कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 160 रन की पारी खेल टीम का स्कोर निर्धारित 50 ओवर में 303 तक पहुंचाया।
बता दें कि यह उनके वन-डे करियर का 34वां शतक था जबकि बतौर कप्तान 12वां। बतौर कप्तान कोहली अब सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने इस मैच में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के 11 शतक को पछाड़ा।
बता दें कि यह उनके वन-डे करियर का 34वां शतक था जबकि बतौर कप्तान 12वां। बतौर कप्तान कोहली अब सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने इस मैच में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के 11 शतक को पछाड़ा।
शिखर धवन
- फोटो : BCCI
पहला टेस्ट खेलने के बाद बाकी दो टेस्ट में बाहर बैठने वाले टीम इंडिया के 'गब्बर' शिखर धवन ने रोहित के पहले ओवर में आउट होने के बाद कप्तान कोहली के साथ मिलकर 140 रन की साझेदारी की। इसके अलावा उन्होंने इस मैच में 63 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 76 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : BCCI
टीम इंडिया को मैच में शुरुआती सफलता की जरुरत थी और उसकी इस जरुरत को जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में हाशिम अमला को LBW आउट करके दिलाई। डीविलियर्स और डु प्लेसी के न होने पर बल्लेबाजी की सबसे अहम जिम्मेदारी अमला के कंधों पर ही थी, लेकिन बुमराह ने उन्हें जल्द आउट करके अफ्रीकी बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी।
विज्ञापन
कुलदीप यादव
- फोटो : BCCI
बुमराह के बाद कुलदीप यादव ने डुमिनी और मार्करम की 78 रन की खतरनाक साझेदारी को तोड़कर टीम इंडिया की जोरदारी वापसी करवाई। कुलदीप ने इस मैच एक बार फिर कमाल किया और 4 विकेट झटके।