फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvsSA: दक्षिण अफ्रीका को धूल चटाने उतरेगी टीम इंडिया, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

Wed, 18 Sep 2019 09:26 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 18 Sep 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
India vs south africa: team india predicated xi against south africa in t20i at mohali
टीम इंडिया संभावित XI - फोटो : social Media

पहला मैच बारिश की वजह से रद्द होने के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज मोहाली के आई एस बिन्द्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ भारतीय टीम अभी तक एक भी टी-20 मुकाबला अपनी सरजमीन पर नहीं जीत पाई है। ऐसे में आइए जानते भारतीय कप्तान विराट कोहली किन 11 खिलाड़ियों के साथ प्रोटियाज टीम को मात देने उतरेगी? 

India vs south africa: team india predicated xi against south africa in t20i at mohali
रोहित शर्मा और शिखर धवन - फोटो : पीटीआई

टीम इंडिया की ओपनिंग की कमान एक बार फिर से इस सीरीज में भी शिखर धवन और रोहित शर्मा संभालेंगे। शिखर खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं, लेकिन रोहित का बल्ला रन बरसा रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित ने एक मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। टी-20 फॉर्मेट में भी रोहित के नाम चार शतक हैं। जिसमें से एक सैकड़ा उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला के मैदान पर ही जड़ा था। इस बार भी टीम चाहेगी की रोहित वैसी विस्फोटक पारी खेल टीम को मैच जीताए। 
 

India vs south africa: team india predicated xi against south africa in t20i at mohali
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यक्रम की जिम्मेदारी कप्तान विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के कंधों पर होगी। विराट बेहतरीन लय में हैं। अय्यर ने विंडीज के खिलाफ सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी की थी। विराट ने उनपर अपना भरोसा जताया है। अय्यर लगातार घरेलू सीरीज में भी रन बना रहे हैं। उनकी पूरी कोशिश है कि वह टीम इंडिया में खाली पड़े नंबर चार के स्थान पर खुद को साबित कर अपनी जगह पक्की करें। विराट और अय्यर के बाद मनीष पांडे के उपर दारोमदार होगा कि परिस्थितियों के अनुसार खेलकर टीम को एक मजबूत स्कोर तक बढाए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs south africa: team india predicated xi against south africa in t20i at mohali
Hardik Pandya - फोटो : social Media

ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पांड्या को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है। हार्दिक को विश्व कप के बाद आराम दिया गाया था, वह इस सीरीज में वापसी कर रहे हैं। उनका साथ रवींद्र जडेजा देते हुए नजर आ सकते हैं। जडेजा ने विंडीज के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी और बल्ले से भी योगदान दिया था।

विज्ञापन
India vs south africa: team india predicated xi against south africa in t20i at mohali
रिषभ पंत (फाइल फोटो)

विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत ही दस्ताने पहने विकेट के पीछे नजर आएंगे। टीम इंडिया के सीमित ओवरों के नियमित विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी इस सीरीज में भी उपलब्ध नहीं हैं। पंत ने विंडीज के खिलाफ एक मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी। इस सीरीज में उनसे काफी उम्मीदें हैं कि, वह बल्ले से कुछ कमाल दिखाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed