फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Sumo ने 25 साल बाद कहा अलविदा, जानें वजह

Wed, 18 Sep 2019 09:05 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Wed, 18 Sep 2019 09:05 AM IST
विज्ञापन
Tata Sumo Production Discontinued After 25 Years Of Sales
tata sumo - फोटो : Social

भारत में शायद ही कोई ऐसी SUV होगी जो इतना ज्यादा पॉपुलर हुई होगी, बड़े शहरों से ज्यादा इस गाड़ी का नाम छोटे गांवो और कस्बों में लोकप्रिय था। भारतीय सड़कों पर 25 सालों तक राज करने वाली टाटा मोटर्स की Sumo का प्रोडक्शन बंद कर दिया गया है।आखिर क्या थी इसके पीछे वजह? आइये जानते हैं...

सूमो को 1994 में किया था लॉन्च

Tata Sumo Production Discontinued After 25 Years Of Sales
Tata Sumo - फोटो : Social

टाटा मोटर्स ने सूमो की बिक्री अब हमेशा के लिए बंद कर दी है। भारत में टाटा सूमो को 1994 में सबसे पहले लॉन्च किया गया था। पिछले 25 सालों से लोगों के दिलों पर राज करने वाली इस SUV में कई बार बदलाव किये गये, इसे अपग्रेड किया ताकि ग्राहकों को हर बार कुछ न कुछ नया और बेहतर मिल सके। लेकिन एक हद तक बदलाव करने के बाद सूमो आज की हाई टेक SUV गाड़ियों को टक्कर दे न सकी और पीछे रह गई नतीजा बिक्री में कमी आने लगी।

BS6 में नही किया अपग्रेड

Tata Sumo Production Discontinued After 25 Years Of Sales
Tata Sumo - फोटो : Social

अगले साल से भारत में कोई भी कंपनी BSIV वाहन नहीं बेच पायेगी, सिर्फ BS6 नॉर्म्स वाले ही वाहनों की बिक्री होगी। लेकिन सूमो को BS6 में अपग्रेड करने जैसी कोई जानकारी नहीं मिली। जिससे पता चलता है कि कंपनी इस SUV को आगे बढ़ाना नहीं चाहती। इतना ही नहीं अब टाटा डीलरशिप्स पर यह SUV नजर नहीं आ रही है।  टाटा मोटर्स फ़िलहाल भारत में Safari Storme, हैक्सा और कॉम्पैक्ट एसयूवी  नेक्सॉन को बेचती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed