दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए दूसरे वन-डे में टीम इंडिया ने प्रोटियाज टीम को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही टीम इंडिया छह मैचों की वन-डे सीसीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। दूसरे वन-डे में भारतीय गेंदबाजों शानदार प्रदर्शन की जिसकी बदौलत दक्षिण अफ्रीका को टीम इंडिया की हाथों करारी झेलनी पड़ी। आइये जानते हैं कि दूसरे वन-डे में किन पांच खिलाड़ियों के दम पर टीम इंडिया ने प्रोटियाज को मात दीः-
युजवेन्द्र चहल
टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल की शानदार गेंदबाजी की। युजवेंद्र चहल पहले स्पिनर बने, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसकी जमीन पर एक पारी में 5 विकेट लेने का कमाल किया। चहल ने 22 रन देकर 5 विकेट झटके। इसके अलावा चहल दक्षिण अफ्रीका में पांच विकेट लेने वाले टीम इंडिया के दूसरे गेंदबाज बने। इससे पहले डरबन में आशीष नेहरा ने 2003 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 23 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे।
कुलदीप यादव
टीम इंडिया के 'चाइनामैन' गेंदबाज कुलीप यादव ने भी शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 6 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट अपने नाम दर्ज किए। कुलदीप ने 13.1वें ओवर में दक्षिण अफ्रीका के मौजूदा कप्तान एडेन मार्करम को भुवनेश्वर कुमार को हाथों कैच कराकर आउट किया। वहीं, डेविड मिलर और कासिगो रबाड़ा क अपना शिकार बनाया।
शिखर धवन
टीम इंडिया के 'गब्बर' नाम से मशहूर बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन ने शानदार अर्धशतक जमाया। धवन ने 56 गेंदों में 9 चौकों की मदद से नाबाद 51 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि पहले वन-डे में धवन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए थे। इस दौरान उन्होंने 53 गेंदों मे 4 चौकों की मदद से 35 रन बनाए थे।
विराट कोहली
पहले वन-डे में शानदार शतकीय पारी खेलने वाले कप्तान विराट कोहली ने अपने परफॉरमेंस को जारी रखते हुए दूसरे वन-डे में भी 50 गेंदों में 4 चौकों और एक छक्कों की मदद से नाबाद 46 रन की शानदार पारी खेली। मालूम हो कि विराट पहले वन-डे में भी कोहली ने 112 रन की बेहतरीन पारी खेली थी।