6 वन-डे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया के स्पिनरों के सामने एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाज अपने घुटने टेकते हुए नजर आए। युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी ने इस मैच में 8 विकेट अपने नाम किए। चहल ने 22 रन देकर 5 विकेट झटकते हुए अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
प्रोटियाज की पूरी टीम 32.2 ओवर में महज 118 रन बनाकर ढेर हो गई और इसी के साथ उसके नाम अपने ही घर में एक शर्मानाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ...
118 रन पर ऑल आउट होकर दक्षिण अफ्रीका ने घर में सबसे कम रन बनाने का रिकॉर्ड बना डाला। इससे पहले अफ्रीकी टीम 2009 में इंग्लैंड के खिलाफ 119 रन पर ऑल आउट हुई थी।
3 of 5
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : File
टीम इंडिया का द. अफ्रीका के खिलाफ सबसे कम स्कोर 2006 में 91 रहा है। इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ शारजहा में 54 रन पर भारत ऑल आउट हो चुका है।
4 of 5
जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका
- फोटो : File
वन-डे में सबसे कम स्कोर पर ऑल आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के नाम है। 25 अप्रैल 2004 को हरारे में श्रीलंका ने मेजबान टीम को महज 35 रन पर ढेर कर दिया था।
5 of 5
कनाडा क्रिकेट टीम
- फोटो : File
जिम्बाब्वे के बाद श्रीलंका ने 19 फरवरी 2003 में कनाडा को 36 रन पर ऑल आउट किया था। इस मैच में कनाडा सिर्फ 18.4 ओवर ही खेल पाई थी।