जोहानसबर्ग वन-डे में हार का स्वाद चखने वाली
टीम इंडिया को अपना अगला मुकाबला मंगलवार को पोर्ट एलिजाबेथ के सेंट जॉर्ज पार्क में खेलना है। इस मैच को जीतकर
विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम सीरीज पर अपना कब्जा करना चाहेगी, वहीं मेजबान सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में इस मैच को जीतने के इरादे से उतरेगी।
6 मैचों की वन-डे सीरीज में टीम टीम 3-1 से आगे है और इस बढ़त का फायदा वह इस मैच में उठाना चाहेगी। हालांकि यह उनके लिए इतना आसान नहीं होने वाला है। आखिर क्यों हम ऐसा कह रहे हैं, आइए जानते हैं...
2 of 8
दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : BCCI
बारिश से प्रभावित चौथे वन-डे को
दक्षिण अफ्रीका 5 विकेट से जीतने में कामयाब रहा था। डकवर्थ लुईस नियम के तहत मेजबान टीम को 28 ओवर में 202 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उसने 2.3 ओवर पहले ही हासिल कर लिया था। इस मैच में कुलदीप और चहल की जोड़ी बिल्कुल बेअसर नजर आई और दोनों की अफ्रीकी बल्लेबाजों ने जमकर क्लास लगाई।
पोर्ट एलिजाबेथ में अब तक जितनी बार टीम इंडिया खेला है, उसे हर बार यहां हार का स्वाद चखना पड़ा है। बीते 26 साल में भारतीय टीम इस मैदान पर 4 मैच खेली है। हालांकि इस बार विराट कोहली इस हार के सिलसिले को तोड़ना चाहेंगे।
4 of 8
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
टीम इंडिया अब तक द. अफ्रीका में सीरीज जीतने में नाकाम रहा है, लेकिन इस बार उसके पास इस मैच को जीतकर इतिहास रचने का मौका है। विराट कोहली अपनी कप्तानी में यह कीर्तिमान स्थापित करने के लिए टीम पुरजोर कोशिश करेंगे।
धोनी के लिए भी बहुत अहम होने वाला है यह मैच। इस वक्त धोनी के वन-डे करियर में 9954 रन हैं और अगर वह इस मैच में 46 रन की पारी खेल लेते हैं तो उनके 10 हजार रन पूरे हो जाएंगे। इसके साथ वह श्रीलंका के कुमार संगकारा के बाद दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन जाएंगे, जिसके नाम 10 हजार रन होंगे।