फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: शेष तीन वन-डे के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम का ऐलान, स्टार खिलाड़ी की हुई वापसी

Fri, 09 Feb 2018 08:22 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Feb 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
india vs south africa ab devilliers comeback in south africa for remaining three odis
दक्षिण अफ्रीका

स्टार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स की भारत के खिलाफ वन-डे सीरीज के बाकी मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में वापसी हो गई है। मेजबान टीम सीरीज में पहले तीन मुकाबले हारकर 0-3 से पिछड़ रही है। हालांकि शनिवार को होने वाले चौथे वनडे में उनकी उपलब्धता शुक्रवार को होने वाले अभ्यास सत्र के बाद तय होगी। 

india vs south africa ab devilliers comeback in south africa for remaining three odis
एबी डीविलियर्स - फोटो : ESPN

उंगली में चोट के कारण डीविलियर्स पहले तीन मैचों में हिस्सा नहीं ले पाए थे। डीविलियर्स ने 225 वन-डे में 54 से ज्यादा की औसत और 101 की स्ट्राइक रेट के साथ 9515 रन बनाए हैं। उनके नाम 31 गेंदों पर सबसे तेज शतक का भी रिकॉर्ड है जो उन्होंने 2015 में विंडीज के खिलाफ बनाया था।

india vs south africa ab devilliers comeback in south africa for remaining three odis
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स

गौरतलब है कि डीविलियर्स तीसरे टेस्ट के दौरान विराट कोहली का कैच पकड़ते वक्त अपनी उंगली को चोटिल कर बैठे थे। इसके बावजूद वह बैटिंग करने आए थे, मगर फील्डिंग नहीं की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs south africa ab devilliers comeback in south africa for remaining three odis
फाफ डु प्लेसी - फोटो : BCCI

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका पहले ही अपने स्टार खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान है। एबी डीविलियर्स की वापसी से टीम का जोश जरूर बढ़ेगा. दक्षिण अफ्रीका के नियमित कप्तान फाफ डू प्लेसी और विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक चोटिल होकर शेष सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

विज्ञापन
india vs south africa ab devilliers comeback in south africa for remaining three odis
हाशिम अमला - फोटो : ICC

टीम इंडिया के खिलाफ शेष तीन वन-डे के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम इस प्रकार है:

एडेन मार्करम (कप्तान), हाशिम अमला, एबी डीविलियर्स, जेपी डुमिनी, इमरान ताहिर, डेविड मिलर, मोर्ने मोर्केल, क्रिस मोरिस, लुंगी एनगिडी, एन्डिल फेह्लुक्वायो, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, खाया जोंडो, फरहान  बेहरादीन, हेनरिच क्लासेन।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed