फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'स्लिंगा मलिंगा' ने दिया ऐसा बयान, क्रिकेट जगत हुआ हैरान, बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले

Thu, 08 Feb 2018 07:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Feb 2018 07:02 PM IST
विज्ञापन
lasith malinga mentally prepare and can announce retirement soon
लसिथ मलिंगा

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से जल्द ही संन्यास लेने के संकेत दिए हैं। बल्लेबाजों को अपनी यॉर्क गेंद से परेशान करने वाले मलिंगा का दिल इंटरनेशनल क्रिकेट से भर गया है और वह जल्द ही संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। 'स्लिंगा मलिंगा' के नाम से मशहूर तेज गेंदबाज को हाल ही में आईपीएल-2018 के लिए मुंबई इंडियंस ने गेंदबाजी मेंटर बनाया है।

lasith malinga mentally prepare and can announce retirement soon
लसिथ मलिंगा - फोटो : Cricket Country

मलिंगा इस समय बर्फ में टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं मानसिक रूप से थक चुका हूं और मेरा आईपीएल करियर भी लगभग खत्म हो चुका है। मैंने अपने संन्यास की घोषणा करने की योजना भी बना ली है।'

lasith malinga mentally prepare and can announce retirement soon
लसिथ मलिंगा - फोटो : icc

मलिंगा ने कहा अब वह मंबई इंडियंस के लिए नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बारे में उन्होंने अभी तक बोर्ड को सूचित नहीं किया है। उन्होंने कहा, 'यहां से लौटने के बाद मैं श्रीलंका में घरेलू क्रिकेट खेलूंगा और उसके प्रदर्शन के आधार तय करेंगे कि मुझे आगे क्रिकेट खेलना चाहिए या नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
lasith malinga mentally prepare and can announce retirement soon
लसिथ मलिंगा - फोटो : IPL official web

आईपीएल के मौजूदा सीजन में मलिंगा मुंबई इंडियंस के लिए इस साल मैदान पर नहीं उतरेंगे। नीलामी में उन्हें न खरीदे जाने पर मलिंगा ने बताया कि उन्हें इससे कोई हैरानी नहीं हुई थी। दरअसल, टीम ने उनसे बात करके बता दिया था कि उन्हें बॉलिंग मेंटर नियुक्त किया जा सकता है और टीम अब उन पर एक बेहतर टीम बनाने की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
lasith malinga mentally prepare and can announce retirement soon
लसिथ मलिंगा

बता दें कि आईपीएल में पछले दस साल से मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले लसिथ मलिंगा ने कुल 110 मैचों में 154 विकेट लिए हैं। इसके अलावा 204 वनडे मैचों में उन्होंने 301 खिलाड़ियो को अपना शिकार बनाया है। वहीं टेस्ट में उन्होंने कुल 30 मैचों में 101 विकेट हासिल किए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed