फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZvIND: हैमिल्टन में पिछली बार 92 रन पर ढेर हुई थी टीम इंडिया, कैसा रहेगा मौसम और पिच का हाल?

Tue, 04 Feb 2020 11:23 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 04 Feb 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
india vs new zealand 1st ODI match Seddon Park, Hamilton weather forecast and pitch report
हैमिल्टन स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया

टी-20 सीरीज में ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम की निगाह अब वनडे में कीवियों को शिकस्त देने पर होगी। एक साल बाद फिर से न्यूजीलैंड में वनडे खेलने को बेताब टीम इंडिया इस बार पुरानी हार का बदला लेने उतरेगी। हालांकि विराट सेना को एक बार फिर से हैमिल्टन के उसी मैदान पर यह मुकाबला खेलना है जहां वो पिछली बार मात्र 92 रन पर ढेर हो गई थी और आठ विकेट से मैच गंवा बैठी थी। ऐसे में आईए जानते हैं यहां के मौसम, पिच और रिकार्ड्स का हाल।

india vs new zealand 1st ODI match Seddon Park, Hamilton weather forecast and pitch report
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social Media

मौसम का हाल
हैमिल्टन के इस खूबसूरत शहर का मिजाज बुधवार को खुशनुमा रहेगा और 24-25 डिग्री तापमान के साथ प्यारी सी धूप भी खिली रहेगी। हालांकि मंगलवार को यहां बारिश के आसार हैं लेकिन मैच के दिन यानी पांच फरवरी को मौसम साफ़ रहेगा और अच्छी हवा भी चलते रहने का पूर्वानुमान है।

india vs new zealand 1st ODI match Seddon Park, Hamilton weather forecast and pitch report
भारत और न्यूजीलैंड

पिच रिपोर्ट
हैमिल्टन के सेडेन पार्क स्टेडियम में हरी घास होने की वजह से पिच में उछाल देखने को मिलती है और शुरुआत में गेंदबाजों के लिए मददगार भी रहती है। हालांकि यह बल्लेबाजी के लिए भी बेहतरीन पिच मानी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs new zealand 1st ODI match Seddon Park, Hamilton weather forecast and pitch report
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social media

पिच रिकॉर्ड
मैदान पर अब तक कुल 36 वन डे मुकाबले खेले गए हैं जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 11 और दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 23 बार मुकाबले जीते हैं। ऐसे में टॉस की अहम भूमिका हो सकती है और दोनों कप्तान पहले बल्लेबाजी करने से बचना चाहेंगे। वैसे भारतीय टीम का पिछला मुकाबला इस मैदान पर बुरे सपने की तरह रहा था जिसमें उसने इस मैदान पर 92 रन का सबसे कम स्कोर बनाया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed