फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन पांच खिलाड़ियों ने बांग्लादेश के मुंह से छीनी जीत, सीरीज में दी 2-1 से शिकस्त 

Mon, 11 Nov 2019 07:21 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 11 Nov 2019 07:21 AM IST
विज्ञापन
india vs bangladesh five heroes of team india to win 3rd t20i along with series at nagpur
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया ने तीसरे व आखिरी टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को 30 रन से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज अपने नाम की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम निर्धारित ओवरों में 144 रन बना सकी और मैच हार गई। आइए जानते हैं इस मैच के पांच हीरो कौन रहे?


 

india vs bangladesh five heroes of team india to win 3rd t20i along with series at nagpur
दीपक चाहर - फोटो : social media

दीपक चाहर
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर के आगे बांग्लादेशी बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए। चाहर ने हैट्रिक के साथ छह विकेट चटकाए। उन्होंने केवल 3.2 ओवर में सात रन देकर छह  विकेट चटकाए। इसके साथ ही चाहर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। 
 

india vs bangladesh five heroes of team india to win 3rd t20i along with series at nagpur
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

श्रेयस अय्यर
रोहित और धवन के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर ने भारत की तरफ से धमाकेदार पारी खेली। अय्यर ने 33 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्के की मदद से 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का पहला अर्धशतक जमाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs bangladesh five heroes of team india to win 3rd t20i along with series at nagpur
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

केएल राहुल
केएल राहुल का भी बल्ला खूब चला। उन्होंने 35 गेंदों में सात चौके की मदद से 52 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 148.57 का था। तीसरे विकेट के लिए राहुल और अय्यर के बीच 59 रनों की साझेदारी हुई।

विज्ञापन
india vs bangladesh five heroes of team india to win 3rd t20i along with series at nagpur
शिवम दुबे - फोटो : ट्विटर

शिवम दूबे
शिवम दूबे ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 30 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। दूबे ने विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम को आउट कर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला विकेट हासिल किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed