Live
INDW vs BANW Live Score: नौ के स्कोर पर बांग्लादेश को दूसरा झटका, शोभना-फिरदौस आउट; भारत ने बनाए 195 रन
{"_id":"6aaf611acd0b9868a20ced7b","slug":"indw-vs-banw-live-score-asian-games-2026-india-women-cricket-team-vs-bangladesh-semifinal-toss-live-updates-2026-09-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"INDW vs BANW Live Score: नौ के स्कोर पर बांग्लादेश को दूसरा झटका, शोभना-फिरदौस आउट; भारत ने बनाए 195 रन","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Sun, 20 Sep 2026 12:26 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:26 PM IST
खास बातें
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश का सामना करेगी। यह मुकाबला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है।
विज्ञापन
शेफाली वर्मा
- फोटो : BCCI Women
लाइव अपडेट
12:23 PM, 20-Sep-2026
INDW vs BANW Live: बांग्लादेश को दो झटके
बांग्लादेश ने तीन ओवर के बाद दो विकेट पर नौ रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान निगार सुल्ताना और दिलारा अख्तर क्रीज पर हैं। बांग्लादेश को पहला झटका चार के स्कोर पर लगा। पारी के दूसरे ओवर में नंदिनी शर्मा ने जुएरिया फिरदौस को कमालिनी के हाथों कैच कराया। वह खाता नहीं खोल सकीं। इसके बाद क्रांति गौड़ ने पारी के तीसरे ओवर में शोभना मिस्त्री को फुलमाली के हाथों कैच कराया। वह चार रन बना सकीं।12:10 PM, 20-Sep-2026
INDW vs BANW Live: बांग्लादेश की पारी शुरू
बांग्लादेश की पारी की शुरुआत हो चुकी है। ओपनर्स दिलारा अख्तर और जुएरिया फिरदौस क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
11:58 AM, 20-Sep-2026
INDW vs BANW Live: शेफाली वर्मा ने जड़ा शानदार शतक
भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। मुकाबले की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर शेफाली ने अपना शतक पूरा किया। उन्होंने महज 49 गेंदों में नाबाद 100 रन की पारी खेली। अपनी तूफानी पारी के दौरान शेफाली ने तीन चौके और नौ छक्के लगाए। यह शेफाली का व्हाइट-बॉल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला शतक है। इसके साथ ही वह एशियन गेम्स में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं।भारत की ओर से स्मृति मंधाना 19 गेंद में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाए। वहीं, कमालिनी तीन रन बना सकीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंद में छह चौके की मदद से 40 रन बनाए। वहीं, ऋचा घोष दो रन बना सकीं। भारती फुलमाली नौ रन बनाकर नाबाद रहीं। बांग्लादेश की ओर से मारूफा अख्तर, शंजीदा अख्तर, राबेया खान और नाहिदा अख्तर को एक-एक विकेट मिला।
11:54 AM, 20-Sep-2026
INDW vs BANW Live: ऋचा घोष 2 रन बनाकर आउट
भारत को चौथा झटका लगा है। ऋचा घोष 2 रन बनाकर आउट हो गईं। मरुफा अख्तर ने धीमी गेंद पर उन्हें फंसाया। ऋचा ने गेंद को हवा में खेल दिया और लॉन्ग ऑन पर शोर्ना अख्तर ने आसान कैच पकड़ लिया। ऋचा ने चार गेंदों का सामना किया और सिर्फ दो रन बनाए। उनके आउट होने के बाद भारती फुलमाली क्रीज पर आई हैं। दूसरे छोर पर शेफाली वर्मा 98 रन बनाकर खेल रही हैं और अपने शतक से सिर्फ दो रन दूर हैं। भारत को अब उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है।11:49 AM, 20-Sep-2026
INDW vs BANW Live: भारत को तीसरा झटका
भारत और बांग्लादेश की महिला टीमों के बीच मुकाबले में भारत को तीसरा झटका लगा है। कप्तान हरमनप्रीत कौर 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उन्हें राबेया खान ने स्टंप आउट कराया और निगार सुल्ताना ने विकेट के पीछे कैच पूरा किया। हरमनप्रीत ने अपनी पारी में 33 गेंदों पर 40 रन बनाए, जिसमें छह चौके शामिल रहे।हरमनप्रीत के आउट होने के बाद ऋचा घोष क्रीज पर आई हैं। वहीं, शेफाली वर्मा 95 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं और अपने शतक से महज पांच रन दूर हैं।
11:41 AM, 20-Sep-2026
INDW vs BANW Live: 15 ओवर में भारत का स्कोर 150/2
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 150 रन बना लिए हैं और उसके दो विकेट गिरे हैं। शेफाली वर्मा 38 गेंदों में 79 रन बनाकर तूफानी पारी खेल रही हैं। उन्होंने इस ओवर में दो छक्के और एक चौका जड़ा। कप्तान हरमनप्रीत कौर भी 23 गेंदों में 27 रन बनाकर उनका साथ दे रही हैं। 15वें ओवर से भारत के खाते में 22 रन जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:12 AM, 20-Sep-2026
INDW vs BANW Live: 10 ओवर का खेल समाप्त
भारत ने 10 ओवर के बाद दो विकेट पर 97 रन बना लिए हैं। फिलहाल शेफाली वर्मा 26 गेंद में 53 रन और हरमनप्रीत कौर दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को पहला झटका स्मृति मंधाना के रूप में लगा था। वह 19 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, दूसरा झटका नौवें ओवर में गुणालन कमालिनी के रूप में लगा। उनका खराब फॉर्म जारी है और वह तीन रन बना सकीं। बांग्लादेश की ओर से शंजीदा अख्तर और नाहिदा अख्तर को एक-एक विकेट मिला है।10:59 AM, 20-Sep-2026
INDW vs BANW Live: मंधाना आउट
भारत को पावरप्ले के आखिरी ओवर में 72 के स्कोर पर पहला झटका लगा। स्मृति मंधाना 19 गेंद में 37 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और दो छक्के लगाए। फिलहाल कमालिनी और शेफाली क्रीज पर हैं। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 75 रन है।10:37 AM, 20-Sep-2026
INDW vs BANW Live: भारतीय पारी शुरू
भारतीय टीम की ओपनर्स स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर हैं। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 30 रन है।10:04 AM, 20-Sep-2026
INDW vs BANW Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुणालन कमालिनी, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़।बांग्लादेश: दिलीरा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शोभना मोस्तारी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोर्ना अख्तर, शर्मिन अख्तर, शांजिदा अख्तर मेघला, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, मरूफा अख्तर, सुल्ताना खातून।