फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asian Games 2026 Semi Final Live Streaming Telecast IND W vs BAN W Playing 11 Squad Players List

स्वर्ण के लिए एक कदम और बढ़ाने उतरेगी भारतीय महिला टीम: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से सामना, कब शुरू होगा मैच?

Sun, 20 Sep 2026 06:11 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 20 Sep 2026 06:11 AM IST
सार

हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम का सामना एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में बांग्लादेश से है। पिछले कुछ दिनों से भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारत का टी20 में बांग्लादेश पर पलड़ा बेहद मजबूत है। भारतीय टीम अगर ये मैच जीत लेगी तो पदक पक्का कर लेगी और स्वर्ण का बचाव करने से एक कदम दूर रह जाएगी।

विज्ञापन
Asian Games 2026 Semi Final Live Streaming Telecast IND W vs BAN W Playing 11 Squad Players List
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women

विस्तार

मौजूदा चैंपियन भारत रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले एशियाई खेलों के सेमीफाइनल मैच में अपने आक्रामक तेवर बरकरार रखकर दबाव बनाने की कोशिश करेगा। भारतीय टीम ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। उसने क्वार्टर फाइनल में जापान को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी और इस बीच 15 ओवर शेष रहते हुए ही मैच जीत लिया। दूसरी ओर बांग्लादेश ने चीन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच गीले मैदान के कारण रद्द होने के बाद अपनी बेहतर आईसीसी रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

भारत का बांग्लादेश के खिलाफ दबदबा
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ इस प्रारूप में अपना दबदबा बनाए रखा है और उसने पिछले नौ मुकाबलों में जीत हासिल की है, जिसमें पिछले सप्ताह एशिया कप में 40 रन की जीत भी शामिल है। बांग्लादेश के हाथों उसे टी20 में आखिरी बार तीन साल पहले हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने जापान के खिलाफ टर्न और उछाल वाली पिच का भरपूर फायदा उठाया, जिसमें बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखा। उन्हें कामचलाऊ गेंदबाज शेफाली वर्मा, अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और श्रेयांका पाटिल का भरपूर सहयोग मिला। श्रेयांका ने तीन महीने के बाद वापसी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंधाना-हरमनप्रीत पर नजरें 
जापान के खिलाफ सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी करने नहीं आई थीं। शेफाली ने अकेले दम पर भारत को 58 रन के लक्ष्य तक पहुंचा दिया। उम्मीद है कि ये दोनों सीनियर बल्लेबाज बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर वापसी करेंगी। बांग्लादेश की टीम भारत पर दबाव बनाने के लिए अपने स्पिनरों पर निर्भर रहेगी।

बांग्लादेश को अगर भारत के बल्लेबाजों पर दबाव बनाना है तो नाहिदा अख्तर और रबिया खान जैसी गेंदबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। वे पिच से मिलने वाली किसी भी मदद का फायदा उठाने और भारत के आक्रामक शीर्ष क्रम को नियंत्रण में रखने की कोशिश करेंगी।
विज्ञापन

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जी. कमालिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा।
बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, जुआरिया फरडोस (विकेटकीपर), सोभना मोस्तारी, निगार सुल्ताना (कप्तान), शर्मिन अख्तर, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, नाहिदा अख्तर, रबिया खान, सुल्ताना खातून, मारुफा अख्तर।

आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में सभी जानकारी...

भारत और बांग्लादेश के बीच एशियाई खेलों का सेमीफाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा?

भारत और बांग्लादेश के बीच एशियाई खेलों का सेमीफाइनल मुकाबला 20 सितंबर को खेला जाएगा। 

भारत और बांग्लादेश के बीच एशियाई खेलों का सेमीफाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?

भारत और बांग्लादेश के बीच एशियाई खेलों का सेमीफाइनल निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच एशियाई खेलों का सेमीफाइनल मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

भारत और बांग्लादेश के बीच एशियाई खेलों का सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी सुबह 10 बजे होगा। 

भारत और बांग्लादेश के बीच एशियाई खेलों का सेमीफाइनल मुकाबला कहां देख सकेंगे?

एशियाई खेलों का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। यह मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। दर्शक इस मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed