फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
WI Inning
113/1 (16 ov)
Target: 352
Amir Jangoo 39(41)*
Shai Hope 53 (49)
WI need 239 runs in 34.0 remaining overs

INDvBAN: इन रिकॉर्ड्स ने निदाहास ट्रॉफी का फाइनल बना दिया यादगार, 'हिटमैन'-सुंदर रहे शान

Mon, 19 Mar 2018 08:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Mar 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
India vs bangladesh 5 big record in nidahas trophy 2018
टीम इंडिया - फोटो : bcci

टीम इंडिया ने रविवार को श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए निदाहास ट्रॉफी टी-20 सीरीज के फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने टीम इंडिया के सामने 167 रन का लक्ष्य रखा। टीम इंडिया ने विकटेकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत लक्ष्य हासिल किया और चैंपियन बना। कार्तिक ने 8 गेंदों में 2 चौके और तीन छक्कों की बदौलत 29 रन शानदार पारी खेली और वह इस जीत के हीरो रहे। इस मुकाबले में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बने। 

India vs bangladesh 5 big record in nidahas trophy 2018
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट में 7 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने। पहले और दूसरे नंबर पर सुरेश रैना और विराट कोहली का नाम शामिल है। वही, रोहित टी-20 के फाइनल में  दो बार 50 या इससे अधिक रन बनाने वाले वर्ल्ड के चौथे कप्तान बने। इससे पहले  ब्रैड हॉज, एंजेलो मैथ्यूज, हैमिल्टन मसकाद्जा यह कारनामा कर चुके हैं।

India vs bangladesh 5 big record in nidahas trophy 2018
महमुदुल्लाह

बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज महमुदुल्लाह अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 8वीं बार रनआउट हुए। वह केन विलियमसन और समिउल्लाह शेनवारी के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बार रनआउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs bangladesh 5 big record in nidahas trophy 2018
रोहित शर्मा - फोटो : file

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक अर्धशतक जमाने के मामले में रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वह न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल के साथ संयुक्त रूप से इस स्थान पर मौजूद हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक फिफ्टी प्लस स्कोर करने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। कोहली के खाते में 18 अर्धशतक दर्ज है।

विज्ञापन
India vs bangladesh 5 big record in nidahas trophy 2018
महमुदुल्लाह

महमुदुल्लाह बांग्लादेश के चौथे खिलाड़ी बने, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 1 हजार से ज्यादा रन बनाए। वहीं, इस मामले में पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर क्रमशः तमीम इकबाल, कप्तान शाकिब हल हसन और मुश्फिकुर रहीम का नाम शामिल है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed