टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ रविवार को श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए निदाहास ट्रॉफी टी-20 सीरीज के फाइनल में 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने टीम इंडिया ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 166 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाकर मुकाबला जीता और टी20 ट्राई सीरीज का चैंपियन बना। आइये जानते हैं कि टीम इंडिया की इस शानदार जीत के 5 हीरो कौन हैं:
रोहित शर्मा
2 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter
टीम इंडिया के हिटमैन और कप्तान रोहित शर्मा ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 42 गेंदों नें 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए।
दिनेश कार्तिक
3 of 6
दिनेश कार्तिक
- फोटो : ESPN
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इस फाइनल मुकाबले के हीरो रहे। एक समय ऐसा लग रहा थी कि टीम इंडिया यह मुकाबला हार जाएगी, लेकिन विजय शंकर आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए डीके ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 8 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 29 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस शानदारी पारी के लिए डीके को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
युजवेन्द्र चहल
4 of 6
युजवेंद्र चहल
- फोटो : BCCI
टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जिसमें तमीम इकबाल, सौम्या सरकार और मुश्फिकुर रहीम शामिल रहे। वहीं, यदि पूरी सीरीज की बात करें तो चहल के नाम 8 विकेट दर्ज है।
जयदेव उनाडकट
5 of 6
जयदेव उनाडकट
- फोटो : File
टीम इंडिया के युवा गेंदबाज जयदेव उनादकट ने निदाहास ट्रॉफी के फाइनल में अच्छी गेंदबाजी की और 33 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। फाइनल में जयदेव उनाडकट की वापसी हुई थी। उन्हें मोहम्मद सिराज की जगह शामिल किया गया था। इस सीरीज में अपने रंग में नहीं दिखने वाले उनाडकट फाइनल में लय में लौटे और उन्होंने सब्बीर रहमान व रूबेल हुसैन के महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।