फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली ने कहा- विश्व कप टीम के लिए एक क्रम पर विचार की सख्त जरूरत

Thu, 14 Mar 2019 11:04 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Thu, 14 Mar 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
india vs australia we need to discuss about one slot says virat kohli
विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि विश्व कप के लिए टीम को एक स्थान के बारे में विचार-विमर्श करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन विश्व कप में टीम संयोजन को लेकर उलझन में नहीं है, लेकिन टीम के एक क्रम के बारे में विचार करना जरूरी है। 

india vs australia we need to discuss about one slot says virat kohli
virat kohli

बता दें कि सीरीज शुरू होने से पहले कोहली ने कहा था कि कुछ क्रमों पर ध्यान देना जरूरी है, लेकिन अब यह आकर सिर्फ एक स्थान पर रह गया है। वैसे, नंबर-4 और विकेटकीपर की जगह चिंता का विषय बनी हुई थी, लेकिन कप्तान ने कहा है कि इसका हल मिल चुका है।

india vs australia we need to discuss about one slot says virat kohli
विराट कोहली

30 वर्षीय कोहली ने कहा, 'हमारी टीम के मुश्किल वाले क्रम का हल मिल चुका है। अब यह लड़कों पर निर्भर करेगा कि वह अपनी भूमिका अच्छे से निभाएं और विश्व कप में उम्दा प्रदर्शन करें। हमें किसी प्रकार की उलझन नहीं हैं। सिर्फ एक ऐसा क्रम है, जिस पर विचार करना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs australia we need to discuss about one slot says virat kohli
virat kohli

उन्होंने आगे कहा, 'पिछले तीन मुकाबलों में रणनीति थी कि बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका दें और देखें कि वह कैसा प्रदर्शन करते हैं। इसमें कोई बहाना नहीं बनाएंगे कि हमें अपने स्तर को उठाना होगा। बदलाव कभी हार का बहाना नहीं हो सकते। हम विश्वास के साथ विश्व कप खेलने जाएंगे।'

विज्ञापन
india vs australia we need to discuss about one slot says virat kohli
virat kohli

कोहली को उम्मीद है कि उनके खिलाड़ी अपनी गलतियों से सबक लेकर विश्व कप में दमदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, 'अच्छा हुआ कि हमें शिकस्त झेलनी पड़ी। हम इसमें सुधार करके विश्व कप में जाएंगे। हमने इस दौरान कई मुकाबले खेले। हमने पिछले कुछ महीनों में जैसा प्रदर्शन किया, उस पर गर्व है। सीरीज का परिणाम अच्छा नहीं रहा, लेकिन हमने अच्छा खेला।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed