पूर्व राष्ट्रीय कोच अनिल कुंबले को लगता है कि अगर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती डे-नाइट टेस्ट में जीत हासिल नहीं की तो करिश्माई कप्तान विराट कोहली की अनुपस्थिति में मेहमानों के लिए काफी मुश्किल हो जाएगी।
2 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत 17 दिसंबर से एडीलेड में डे-नाइट टेस्ट के साथ बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट श्रृंखला की शुरूआत करेगा और कुंबले को लगता है कि यह मैच भारत के लिए बड़ी चुनौती होगी। कप्तान कोहली शुरुआती टेस्ट के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट आएंगे। इस महान स्पिनर ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'अगर हम पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल करके आगे हो जाते हैं तो भारत के पास पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे की उपलब्धि को दोहराने का बढ़िया मौका होगा।'
3 of 7
डेविड वार्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'हालांकि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर टीम में वापसी कर रहे हैं और फिर विराट भी तीन टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाएगा तो यह निश्चित रूप से भारत के लिए बड़ा कारण बन जाएगा। लेकिन यह कहने के बावजूद, टीम में काफी काबिलियत मौजूद हैं, भले ही वो बल्लेबाजी हो या फिर गेंदबाजी।'
4 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय खिलाड़ियों के पास शीर्ष स्तर के क्रिकेट में गुलाबी गेंद से खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं हैं और टीम ने केवल एक ही मैच गुलाबी गेंद से खेला है जो पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ था जिसमें उसने पारी और 46 रन के अंतर से जीत हासिल की थी।
5 of 7
विराट कोहली के साथ अनिल कुंबले
- फोटो : पीटीआई
वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पिछले कुछ वर्षों में काफी दिन-रात्रि मैच खेले हैं। कुंबले को लगता है कि भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण ऑस्ट्रेलिया के बराबर ही है जबकि मेहमान बल्लेबाजी में मेजबानों से आगे हैं लेकिन यह सब पहले टेस्ट के नतीजे पर निर्भर करेगा।