भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ गुलाबी गेंद से अभ्यास मैच के पहले दिन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहला अर्धशतक जमाया। बुमराह ने 57 गेंद में 55 रन बनाए। भारतीय टीम 48.3 ओवर में 194 रन पर आउट हो गई।
VIDEO: बाउंसर पर छक्का उड़ाकर बुमराह ने ठोकी फिफ्टी, विराट ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
जवाब में ऑस्ट्रेलिया ए महज 108 रन पर ही सिमट गई। शमी और सैनी ने तीन-तीन विकेट चटकाए। बुमराह दो तो सिराज के हाथ एक सफलता लगी। इससे पहले भारतीय बल्लेबाजों को जहां रन बनाने में दिक्कत हो रही थी, वहीं बुमराह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए छह चौके और दो छक्के लगाए।
Jasprit Bumrah brings up his maiden first-class 50!
Watch live #AUSAvIND: https://t.co/7h4rdQDzHV pic.twitter.com/B0wSzob9Qj
बुमराह और मोहम्मद सिराज ने दसवें विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की। जसप्रीत बुमराह के बाद शुभमन गिल 43 और फिर पृथ्वी शॉ ने 40 रन का योगदान दिया। पांच खिलाड़ी तो दहाई के अंत तक भी नहीं पहुंच पाए।
Jasprit Bumrah - Test batting average of 2.9 - is smoking them out there!
Watch the free live stream of #AUSAvIND here: https://t.co/7h4rdQDzHV pic.twitter.com/xbDt6XAiH1
भारतीय पारी खत्म होने के बाद नॉटआउट लौटे जसप्रीत बुमराह का ड्रेसिंग रूम में साथी खिलाड़ियों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उत्साहवर्धन किया।
Happy faces😂😍#AUSAvIND
pic.twitter.com/wU1EWMELJX