फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: कंगारू कप्तान का इशारा, भारत के खिलाफ मैच से पहले कही ये बात

Sun, 24 Feb 2019 12:24 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 24 Feb 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
India vs Australia: Aaron Finch says Perfect opportunity for youngsters to seal World Cup
भुवनेश्वर कुमार-आरोन फिंच

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने शनिवार को कहा कि भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज युवा खिलाड़ियों के लिए विश्व कप में स्थान बनाने के लिए दावा पेश करने का सुनहरा मौका प्रदान करेगी क्योंकि निलंबित स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर चोटिल चल रहे हैं। 


 

India vs Australia: Aaron Finch says Perfect opportunity for youngsters to seal World Cup
आरोन फिंच - फोटो : cricket.com.au

स्मिथ और वॉर्नर दोनों बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलते हुए चोटिल हो गए थे। दोनों की कोहनी में चोट लगी है और उन्हें ऑपरेशन करवाना पड़ा। यह स्पष्ट नहीं है कि वे 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप तक फिट हो पाएंगे या नहीं। 

India vs Australia: Aaron Finch says Perfect opportunity for youngsters to seal World Cup
aaron finch

फिंच ने भारत के खिलाफ पहले टी-20 मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'निश्चित तौर पर यह लड़कों के लिए अच्छा प्रदर्शन करके एक स्थान के लिए अपनी चुनौती पेश करने का शानदार मौका है। डेविड (वार्नर) ने हाल में कोहनी का ऑपरेशन करवाया था और यह बात भी दिमाग में रहेगी। लेकिन अगर वे इससे पूरी तरह से नहीं उबर पाते हैं या कुछ जटिलताएं पैदा हो जाती है और वे समय पर वापसी नहीं कर पाते हैं तो यह अन्य खिलाड़ियों के लिए अपना स्थान पक्का करने का बहुत बड़ा मौका है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs Australia: Aaron Finch says Perfect opportunity for youngsters to seal World Cup
aaron finch

फिंच ने कहा, 'हमें दो टी20 मैच खेलने है और खिलाड़ियों के पास बिग बैश की अपनी अच्छी फॉर्म बरकरार रखने और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ उसकी घरेलू परिस्थितियों में खुद को परखने का मौका है। विश्व कप से पहले हमें अभी दस अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों में खेलना है। भारत के खिलाफ सीरीज के अलावा हम पांच अन्य अभ्यास मैचों में भी खेलेंगे। इसलिए हमें खेलने का पर्याप्त मौका मिला और अगर हम सही दिशा में आगे बढ़ते रहे तो भारत को कड़ी चुनौती दे सकते हैं और सीरीज जीत सकते हैं।' 

विज्ञापन
India vs Australia: Aaron Finch says Perfect opportunity for youngsters to seal World Cup
Aaron Finch and Mitch Marsh

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बिग बैश लीग में खेलकर यहां पहुंचे हैं, जिसमें शीर्ष क्रम के बल्लेबाज डार्सी शॉर्ट को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। वह 600 से अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने। बता दें कि दो टी-20 के बाद भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पांच वन-डे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed