ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ टेस्ट से सीख लेते हुए भारत के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी शैली में सुधार किया है। भारत को पहली पारी में सस्ते में ढेर करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बढ़त हासिल कर ली है। कंगारू टीम के बल्लेबाजों ने जसप्रीत बुमराह को छोड़कर अन्य गेंदबाजों के खिलाफ हाथ खोले और दूसरे छोरे पर बुमराह को नहीं मिल रहे सहयोग का पूरा फायदा उठाया।
2 of 5
सिराज और बुमराह
- फोटो : BCCI
अन्य गेंदबाजों को निशाना बना रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
बुमराह ने दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन 11 ओवर गेंदबाजी की थी और 13 रन दिए थे, जबकि वह उस्मान ख्वाजा का विकेट लेने में भी सफल रहे थे। मोहम्मद सिराज अपनी फॉर्म में नहीं दिख रहे हैं और बुमराह के हटते ही भारतीय गेंदबाजी आक्रमण सहज नहीं दिख रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने बुमराह को लेकर अपनी शैली में परिवर्तन किया है और पूरा ध्यान अन्य गेंदबाजों पर दबाव बनाने में केंद्रित किया। यही कारण है कि शायद भारत को दूसरे टेस्ट के दौरान अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की कमी खल रही है। हर्षित राणा, सिराज और ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी पिंक बॉल टेस्ट में बुमराह के अलावा भारतीय प्लेइंग-11 में शामिल अन्य तेज गेंदबाज हैं।
हाल ही में मैदान पर वापस लौटे थे शमी
शमी टखने की सर्जरी और लंबे रिहैब के बाद कुछ समय पहले ही मैदान पर वापस लौटे थे। शमी फिलहाल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे हैं जहां उन पर राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की मेडिकल टीम और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चयनकर्ता करीब से नजर रखे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक चयनकर्ता और एनसीए स्टाफ हाल ही में शमी की फिटनेस को देखने के लिए राजकोट में थे। इससे इन खबरों को बल मिला था कि पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान शमी किसी भी समय ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं।
सीरीज में अब तक 11 विकेट ले चुके हैं बुमराह
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस बड़ी सीरीज के दौरान टीमों को अपने महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट पर भी नजर रखनी होगी। टीम के उपकप्तान जसप्रीत बुमराह भारत के अहम खिलाड़ी हैं और टीम प्रबंधन नहीं चाहेगा कि उन पर अतिरिक्त भार पड़े। बुमराह अब तक सीरीज में 11 विकेट ले चुके हैं जिसमें पर्थ में लिए आठ विकेट शामिल हैं। बुमराह ने एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन नाथन मैक्स्वीनी और स्टीव स्मिथ के विकेट लिए।
5 of 5
ट्रेविस हेड
- फोटो : Twitter
एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की बढ़त
भारत को पहली पारी में समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है और भारत पर पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली है। ट्रेविस हेड शतक लगा चुके हैं और क्रीड पर टिके हुए हैं। हेड की दमदार पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में स्कोर 300 के पार कर लिया है।