फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ZIM: धोनी-कोहली और रोहित की परंपरा को आगे बढ़ा रहे गिल, डेब्यूटेंट्स को सौंपी ट्रॉफी, मनाया जश्न

Sun, 14 Jul 2024 08:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 14 Jul 2024 08:45 PM IST
सार

इस मैच में शिवम दुबे को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 26 रन बनाए और दो विकेट चटकाए। वहीं, वाशिंगटन सुंदर को प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्होंने कुल 28 रन बनाए और आठ विकेट चटकाए।

विज्ञापन
IND vs ZIM: Shubman Gill carrying the tradition of Dhoni-Kohli Rohit, handed over the trophy to the debutants
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : twitter
भारत ने रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला 42 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। सीरीज जीतने के बाद कप्तान गिल ने ट्रॉफी इस सीरीज में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों को सौंपी। 
IND vs ZIM: Shubman Gill carrying the tradition of Dhoni-Kohli Rohit, handed over the trophy to the debutants
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : twitter
धोनी-कोहली और रोहित की परंपरा को आगे बढ़ा रहे गिल
जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम की कमान संभाल रहे शुभमन गिल ने सीरीज जीतने के बाद ट्रॉफी डेब्यूटेंट्स को सौंपी। उन्होंने धोनी-कोहली और रोहित शर्मा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस सीरीज के जरिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी सौंपी और जश्न मनाया। पांच मैचों की इस सीरीज में कुल पांच खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। इनमें रियान पराग, ध्रुव जुरेल, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन और तुषार देशपांडे शामिल हैं।
IND vs ZIM: Shubman Gill carrying the tradition of Dhoni-Kohli Rohit, handed over the trophy to the debutants
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : twitter
रोहित को लेकर क्या बोले गिल?
सीरीज जीतने के बाद गिल ने रोहि शर्मा की कप्तानी में खेलने के अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा, "रोहित भाई ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें आप आदर्श मानते हैं, मुझे उनके नेतृत्व में खेलने में मजा आता है क्योंकि मैंने उनके साथ काफी खेला है - मुझे रोहित भाई, विराट भाई, माही भाई, हार्दिक भाई जैसे सभी के गुण पसंद हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ZIM: Shubman Gill carrying the tradition of Dhoni-Kohli Rohit, handed over the trophy to the debutants
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : अमर उजाला
मैच में क्या हुआ?
रविवार को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पांचवें टी20 मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे 18.3 ओवर में 10 विकेट पर 125 रन ही बना सकी। भारत ने यह मैच 42 रनों से जीत लिया। इस मैच में शिवम दुबे को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 26 रन बनाए और दो विकेट चटकाए। वहीं, वाशिंगटन सुंदर को प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्होंने कुल 28 रन बनाए और आठ विकेट चटकाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed