फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mysterious Island: इस द्वीप पर जिंदा जला दिए गए थे 1.60 लाख लोग, आईलैंड का रहस्य जानने गए लोग भी नहीं आए वापस

Sun, 14 Jul 2024 01:49 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 14 Jul 2024 01:49 PM IST
विज्ञापन
Mysterious Island mystery of the poveglia worlds most haunted island know the all story and history
इस द्वीप पर जिंदा जला दिए गए थे 1.60 लाख लोग - फोटो : Freepik

Mysterious Island: पूरी दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। सालों से वैज्ञानिक इन रहस्यों को जानने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आज तक सफलता नहीं मिल पाई है। इनमें दुनिया के रहस्यमयी द्वीप भी शामिल हैं। इन बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएंगी। इटली में स्थित एक ऐसा ही द्वीप है, जहां पर जाने वाला कभी नहीं वापस नहीं आया। आज हम आपको इस रहस्यमयी द्वीप के बारे में विस्तार से बताते हैं...



इस द्वीप पर आए दिन रहस्यमयी घटनाएं घटती हैं। इसके कारण द्वीप की पूरी दुनिया में चर्चा होती है। यह रहस्यमयी द्वीप इटली के वेनिस शहर और लिडो के बीच वेनेशियन खाड़ी में स्थित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई लोगों ने इस द्वीप के रहस्य को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जो भी शख्स द्वीप पर गया, जिंदा लौटकर नहीं आया। इसके कारण इटली की सरकार ने इस रहस्यमयी द्वीप पर किसी के भी जाने पर रोक लगा दी है। 
 

Mysterious Island mystery of the poveglia worlds most haunted island know the all story and history
इस द्वीप पर जिंदा जला दिए गए थे 1.60 लाख लोग - फोटो : Freepik

बताया जाता है कि सैकड़ों सालों पहले इटली में प्लेग महामारी फैली हुई थी। इस महामारी ने खौफनाक रूप धारण कर लिया था। उस समय इस महामारी का कोई इलाज नहीं था। इसकी वजह से यहां की सरकार चिंतित थी। 
 

Mysterious Island mystery of the poveglia worlds most haunted island know the all story and history
इस द्वीप पर जिंदा जला दिए गए थे 1.60 लाख लोग - फोटो : Freepik

सरकार को इस बीमारी के फैलने का डर सता रहा था। इसके कारण सरकार ने करीब 1 लाख 60 हजार लोगों को इस द्वीप पर जिंदा जलवा दिया था। इसके बाद यहां पर काला बुखार नाम की बीमारी भी फैलने लगी।

Science News: सूर्य की परिक्रमा नहीं कर रही है पृथ्वी, नासा के इस खुलासे से दुनिया हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious Island mystery of the poveglia worlds most haunted island know the all story and history
इस द्वीप पर जिंदा जला दिए गए थे 1.60 लाख लोग - फोटो : Freepik

इसके बाद सरकार ने फैसला किया कि इन लोगों के शव भी इसी द्वीप पर दफना दिए जाएं। तब से ही स्थानीय लोग इस द्वीप को शापित मानते हैं। बताया जाता है कि जलाए गए लोगों की आत्माएं आज भी यहां पर भटकती हैं। कई लोगों ने यहां पर आत्माओं को देखने का दावा किया है। इस द्वीप से अजीबोगरीब आवाजें भी सुनने का दावा किया जाता है।

Ajab-Gajab: उड़ते हवाई जहाज में पैदा हुआ बच्चा तो क्या होगा? जानिए किस देश की मिलेगी नागरिकता

विज्ञापन
Mysterious Island mystery of the poveglia worlds most haunted island know the all story and history
इस द्वीप पर जिंदा जला दिए गए थे 1.60 लाख लोग - फोटो : Freepik

इस द्वीप पर होने वाली रहस्यमयी घटनाओं के चलते इटली की सरकार ने यहां पर लोगों के जाने पर रोक लगा दी है। यह आईलैंड दुनिया की सबसे डरावनी जगहों में शामिल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed