भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज अहमदाबाद में रविवार (छह फरवरी) से शुरू हो रही है। रोहित शर्मा बतौर वनडे कप्तान पहली बार किसी सीरीज में टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे। भारतीय टीम अहमदाबाद में मैच के लिए तैयारी कर रही है। उसने शुक्रवार (चार फरवरी) को पहली बार पूरी क्षमता के साथ अभ्यास किया। इससे पहले गुरुवार को टीम ने हल्का अभ्यास किया था।
2 of 6
विराट कोहली अभ्यास के दौरान पहले से काफी खुश नजर आ रहे थे।
- फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
भारतीय टीम के चार खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें दो ओपनर, एक मध्यक्रम के बल्लेबाज और एक स्टैंडबाई गेंदबाज शामिल हैं। संक्रमित होने वालों में शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर और नवदीप सैनी हैं। खिलाड़ियों ने दूधिया रोशनी में अभ्यास किया। इस दौरान मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ कोचिंग के स्टाफ सभी सदस्य मौजूद थे।
3 of 6
ऋषभ पंत विकेटकीपिंग का अभ्यास करते नजर आए।
- फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
अभ्यास सत्र के दौरान द्रविड़ ने पहली बार टीम इंडिया में चुने गए युवा स्पिनर रवि बिश्नोई को सभी खिलाड़ियों से मिलवाया। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली, विकेटकीपर ऋषभ पंत और कई अन्य खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी का अभ्यास किया। वनडे टीम में वापसी करने वाले कुलदीप यादव ने युजवेंद्र चहल के साथ स्पिन गेंदबाजी का अभ्यास किया। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर ने गेंदबाजी की।
4 of 6
शार्दुल ठाकुर ने गेंदबाजी का जमकर अभ्यास किया।
- फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
टीम से जुड़ने वाले मयंक अग्रवाल अभी तीन दिनों के लिए क्वरंटीन में हैं। ईशान किशन को भी वनडे टीम से जोड़ा गया है। वे पहले से ही बायो-बबल में थे। केएल राहुल पहले वनडे में उपलब्ध नहीं होंगे। धवन और गायकवाड़ के कोरोना संक्रमित होने के बाद माना जा रहा है कि ईशान किशन और मयंक अग्रवाल में से किसी एक को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका मिलेगा।
5 of 6
रोहित शर्मा ने अभ्यास सत्र के दौरान टीम के खिलाड़ियों से बात की।
- फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले टीम के सदस्यों में फील्डिंग कोच टी दिलीप, सुरक्षा संपर्क अधिकारी बी लोकेश और मालिश करने वाले राजीव कुमार शामिल हैं। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए 31 जनवरी को अहमदाबाद पहुंची थी। अहमदाबाद में होने वाला पहला वनडे मैच भारत का 1000वां वनडे होगा।