फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SL: भारत ने रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराया, ये रहे टीम इंडिया की जीत के पांच हीरो

Wed, 21 Jul 2021 08:38 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 21 Jul 2021 08:38 AM IST
सार

भारत ने श्रीलंका को दूसरे वनडे में तीन विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने एकदिवसीय सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। टीम इंडिया ने यह मैच ऐसे वक्त जीता जब उसके 193 रनों पर सात विकेट गिर गए थे। 

विज्ञापन
IND vs SL India beat Sri Lanka by 3 wickets in 2nd ODI at colombo Bhuvneshwar Kumar Deepak Chahar Yuzvendra ChahalSuryakumar Yadav Manish Pandey played well
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : twitter@bcci
भारत के खिलाफ खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में मेजबान श्रीलंका को हार को हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में श्रीलंका को तीन विकेट से हराया। इस जीत के साथ भारत ने तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। मैच के दौरान एक वक्त ऐसा लगा की टीम इंडिया यह मुकाबला हार जाएगी। लेकिन दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार की सूझबूझ भरी पारियों के चलते टीम भारत ने इस मैच में तीन विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। आइए हम आपको भारतीय टीम के उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। 
IND vs SL India beat Sri Lanka by 3 wickets in 2nd ODI at colombo Bhuvneshwar Kumar Deepak Chahar Yuzvendra ChahalSuryakumar Yadav Manish Pandey played well
सूर्यकुमार यादव - फोटो : social media

सूर्यकुमार यादव

भारत का टॉप ऑर्डर फेल होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी से खेलते हुए अर्धशतक लगाया। उन्होंने मनीष पांडेय के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर भारत को शुरूआती झटकों से उबारा। एक वक्त भारत के तीन विकेट 65 रन पर गिर गए थे। ऐसे में सूर्यकुमार यादव ने 44 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली। यह उनका सिर्फ दूसरा वनडे मैच था। 

IND vs SL India beat Sri Lanka by 3 wickets in 2nd ODI at colombo Bhuvneshwar Kumar Deepak Chahar Yuzvendra ChahalSuryakumar Yadav Manish Pandey played well
मनीष पांडेय - फोटो : सोशल मीडिया

मनीष पांडेय

मनीष पांडेय  वैसे आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं लेकिन इस मैच में उन्होंने हालात के मुताबिक बल्लेबाजी करते हुए भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह 31 गेंदों पर 37 रन बनाकर रन आउट हुए। मनीष ने सूर्यकुमार  का अच्छा साथ निभाया। जिसके चलते भारत जीत तक पहुंच सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs SL India beat Sri Lanka by 3 wickets in 2nd ODI at colombo Bhuvneshwar Kumar Deepak Chahar Yuzvendra ChahalSuryakumar Yadav Manish Pandey played well
दीपक चाहर - फोटो : सोशल मीडिया
दीपक चाहर
 
भारत को दूसरा वनडे जिताने में दीपक चाहर का सबसे ज्यादा योगदान रहा। उन्होंने इस मुकाबले में ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजों के पसीने छुटा दिए। पहले दीपक ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए  दो विकेट लिए। उसके बाद बल्लेबाजी में कमाल करते हुए उन्होंने 69 रनों की अविजित पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई। दीपक जिस समय बल्लेबाजी करने आए उस वक्त भारत के 193 रनों पर सात विकेट गिर चुके थे। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के साथ 84 रनों की साझेदारी की। 

विज्ञापन
IND vs SL India beat Sri Lanka by 3 wickets in 2nd ODI at colombo Bhuvneshwar Kumar Deepak Chahar Yuzvendra ChahalSuryakumar Yadav Manish Pandey played well
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : social media

भुवनेश्वर कुमार

इस मैच में भुवनेश्वर कुमार ने अच्छी तरह उपकप्तान की भूमिका निभाई। पहले उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका के तीन विकेट झटके। उसके बाद बल्लेबाजी में दम दिखाते हुए उन्होंने 28 गेंदों पर धैर्यपूर्वक 19 रन बनाए। भुवनेश्वर ने दीपक चाहर के साथ 84 रनों की अविजित साझेदारी कर हार हुआ मैच भारत की झोली में डाल दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed