भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का 30वां मुकाबला खेला गया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत का टूर्नामेंट में यह तीसरा मैच था। उसने अपने पहले मैच में पाकिस्तान और दूसरे मैच में नीदरलैंड को शिकस्त दी थी। हालांकि, इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच पांच विकेट से अपने नाम किया। इस मैच के दौरान विराट ने एडेन मार्करम का आसान कैच छोड़ दिया और गेंदबाज अश्विन यह देखकर हैरान रह गए। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। जब वह आउट हुए दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज वेन पार्नेल ने राहत की सांस ली।
रोहित शर्मा का नहीं चला बल्ला
2 of 10
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
पर्थ की तेज पिच पर भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान रोहित शर्मा पहले विकेट के रूप में आउट हुए। वह पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर लुंगी एंगिडी का शिकार बने। उन्होंने 14 गेंद पर 15 रन बनाए। इस दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया।
केएल राहुल फिर से फेल
3 of 10
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
केएल राहुल लगातार तीसरे मैच में फेल हो गए। वह 14 गेंद पर नौ रन ही बना सके। इस दौरान उन्होंने एक छक्का लगाया। राहुल को लुंगी एंगिडी ने एडेन मार्कराम के हाथों स्लिप में कैच कराया। राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ चार और नीदरलैंड के खिलाफ नौ रन बनाए थे।
विराट कोहली पहली बार टूर्नामेंट में फेल
4 of 10
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली आखिरकार इस टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार आउट हुए। वह पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ मैच में अर्धशतक लगाने के बाद नाबाद पवेलियन लौटे थे। कोहली को लुंगी एंगिडी ने कगिसो रबाडा के हाथों कैच कराया। कोहली ने 11 गेंद पर दो चौकों की मदद से 12 रन बनाए।
सूर्यकुमार के आउट होते ही अफ्रीकी गेंदबाज ने ली राहत की सांस
5 of 10
वेन पार्नेल
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने जमकर अफ्रीकी गेंदबाजों की पिटाई की। उन्होंने 40 गेंद में 68 रन बनाए। इसी वजह से जब सूर्यकुमार यादव आउट हुए तो दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज वेन पार्नेल ने राहत की सांस ली।