फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रांची टेस्ट के बाद धोनी ने शाहबाज नदीम को दिए थे खास टिप्स, अब सामने आई बातें

Thu, 24 Oct 2019 08:06 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 24 Oct 2019 08:06 AM IST
विज्ञापन
IND vs SA: Debutant Shahbaz Nadeem reveals details of conversation with Dhoni after Ranchi test
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज शाहबाज नदीम ने 30 साल की उम्र में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया। झारखंड की तरफ से खेलने वाले इस खिलाड़ी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची टेस्ट में पदार्पण किया और मैच में चार विकेट लेने के साथ ही एक महत्वपूर्ण रनआउट भी किया। 

IND vs SA: Debutant Shahbaz Nadeem reveals details of conversation with Dhoni after Ranchi test
शहबाज नदीम - फोटो : बीसीसीआई

मैच जीतने के बाद नदीम को पूर्व कप्तान और दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम में बात करते हुए देखा गया था। अपने यादगार डेब्यू के बाद काफी उत्साहित और भावुक थे और अपने प्रदर्शन के लिए धोनी का आभार भी जताया था।

IND vs SA: Debutant Shahbaz Nadeem reveals details of conversation with Dhoni after Ranchi test
shahbaz nadeem - फोटो : social Media

अब नदीम ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में खुद बताया कि उस दिन ड्रेसिंग रूम में धोनी ने उनसे क्या बात की थी। नदीम ने कहा, 'मैं उनसे मैच के बाद मिला और पूछा कि माही भाई मैंने कैसा किया?' इसपर उन्होंने कहा शाहबाज, अब तुम परिपक्व हो गए हो। मैं तुम्हें गेंदबाजी करते हुए देख रहा था। तुम्हारी गेंदबाजी में अब परिपक्वता दिख रही है।" यह घरेलू क्रिकेट का तुम्हारा अनुभव है। बस ज्यादा प्रयोग मत करो और जैसे खेलते हो वैसे ही खेलो। तुम्हारा सफर अब शुरू हुआ है, शाहबाज। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs SA: Debutant Shahbaz Nadeem reveals details of conversation with Dhoni after Ranchi test
शास्त्री और धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि वर्ल्ड कप की सेमीफाइनल में हार के बाद से धोनी टीम से दूर ही रहे थे और वेस्टइंडीज दौरे के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भी अपनी अनुपलब्धता बताई थी। लेकिन टीम इंडिया के रांची टेस्ट जीतने के बाद धोनी पहली बार टीम के साथ नजर आए और जीत के जश्न में भी शामिल हुए। 

विज्ञापन
IND vs SA: Debutant Shahbaz Nadeem reveals details of conversation with Dhoni after Ranchi test
ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया - फोटो : पीटीआई

तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने एकतरफा मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को चारों खाने चित्त कर दिया और सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। इस जीत के साथ ही विराट सेना ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 240 अंकों के साथ पहले पायदान पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली। साथ ही घरेलू जमीन पर लगातार 11 टेस्ट सीरीज जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed