{"_id":"5db073808ebc3e013202b0be","slug":"bangladesh-cricketers-strike-mashrafe-mortaza-will-mediate-between-players-and-bcb","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक कप्तान के आगे खड़ा हुआ दूसरा कप्तान, खत्म करवाएगा बांग्लादेशी खिलाड़ियों की हड़ताल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एक कप्तान के आगे खड़ा हुआ दूसरा कप्तान, खत्म करवाएगा बांग्लादेशी खिलाड़ियों की हड़ताल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 24 Oct 2019 08:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बांग्लादेश क्रिकेट
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत दौरे से ठीक पहले वेतन और सुविधाओं को लेकर बांग्लादेशी क्रिकेटर्स ने अपने बोर्ड के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कप्तान शाकिब की अगुवाई में खिलाड़ियों ने अनिश्चितकालिन हड़ताल का फैसला किया है और बोर्ड के सामने अपनी ग्यारह मांगों को रखा है। इस वजह से बांग्लादेश का भारत दौरा मुश्किल में पड़ गया है।
2 of 5
mashrafe mortaza
इसी को देखते हुए अब खुद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इसमें दखल दिया है। उन्होंने वनडे कप्तान मशरफे मुर्तजा को देश के क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेटरों के बीच जारी विवाद को निपटाने के लिए मध्यस्थ नियुक्त किया है।स्थानीय मीडिया ने बीसीबी निदेशक महबूबुल अनम के हवाले से कहा कि हसीना ने मुर्तजा से इस बारे में बात की है।
3 of 5
mashrafe mortaza
बीसीबी सीईओ निजामुद्दीन चौधरी ने कहा, ‘मंगलवार शाम की मीडिया कांफ्रेंस के बाद मैंने एक सीनियर खिलाड़ी से बात की, जिसने मुझे बताया कि आपस में बात करके वे मुझसे संपर्क करेंगे। हमें शाम पांच बजे मुलाकात की उम्मीद है।’ दूसरी ओर क्रिकेट के वैश्विक खिलाड़ी प्रतिनिधि समूह ने वेतन और अन्य फायदों को लेकर बांग्लादेश में जारी खिलाड़ियों की हड़ताल का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाकिब अल हसन
दूसरी ओर, क्रिकेट के वैश्विक खिलाड़ी प्रतिनिधि समूह ने वेतन और अन्य फायदों को लेकर बांग्लादेश में जारी खिलाड़ियों की हड़ताल का समर्थन किया है। खिलाड़ियों ने सोमवार को हड़ताल शुरू की जिसमें राष्ट्रीय टीम के कई सदस्य भी शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स संघों के महासंघ (फिका) ने उचित परिस्थितियों के लिए एकजुट होकर कदम उठाने के लिए खिलाड़ियों की सराहना की है।
विज्ञापन
5 of 5
Shakib Al Hasan
- फोटो : social Media
फिका के कार्यकारी अध्यक्ष टोनी आयरिश ने मंगलवार को बयान जारी करके खिलाड़ियों का समर्थन किया। आयरिश ने कहा, ‘बांग्लादेश में खिलाड़ियों के एकजुट होने के लिए चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद ऐसा हुआ और यह स्पष्ट संकेत है कि महत्वपूर्ण क्रिकेट देश में खिलाड़ियों के साथ जिस तरह का बर्ताव किया जाता है उसमें बदलाव की जरूरत है।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।