{"_id":"56ed900a4f1c1b1d658b4b16","slug":"ind-vs-pak-7-interesting-moments-at-eden","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: ईडन में हाई-वोल्टेज जंग और मैच के वो 7 रोमांचक पल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: ईडन में हाई-वोल्टेज जंग और मैच के वो 7 रोमांचक पल
Sat, 19 Mar 2016 11:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 19 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और पाकिस्तान के बीच ईडन में खेला गया मुकाबला पिछले हर मुकाबले की तरह शानदार रहा और इस मैच में कई रोमांचक क्षण भी आए। हजारों दर्शकों से भरे स्टेडियम में इस कदर उत्साह था कि एक-एक शॉट पर ताली बज रहे थे। शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि बारिश के कारण यह मैच में धुल जाएगा और इस शानदार मुकाबले का रोमांच जाता रहेगा, लेकिन देर से ही सही मैच शुरू हुआ और प्रशंसकों ने मैच के खूब मजे लिए।
IND vs PAK: ईडन में हाई-वोल्टेज जंग और मैच के वो 7 रोमांचक पल
2 of 9
team india
- फोटो : getty
ईडन में भारत और पाकिस्तान के बीच इस महामुकाबले में ढेरों रोमांचक क्षण आए और रोमांच के इन्हीं क्षणों के बीच विराट कोहली ने शानदार पारी भी खेली और अकेले अपने दम पर टीम इंडिया की वर्ल्ड कप में पाक के खिलाफ अजेय अभियान के 24 साल पुराने रिकॉर्ड (1992, वनडे वर्ल्ड कप) को कायम रखा। आइए, जानते हैं 18-18 ओवर के इस मैच में रोमांच के वो 7 पल जिसे लोग काफी समय तक याद रखेंगे।
IND vs PAK: ईडन में हाई-वोल्टेज जंग और मैच के वो 7 रोमांचक पल
3 of 9
hardik pandya
- फोटो : getty
पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद पाक ने अपनी पारी को शानदार तरीके से आगे बढ़ाया और भारत के पिछले 9 टी-20 मैचों में पावरप्ले में सफलता लेने के कारनामे को तोड़ दिया। लेकिन आठवें ओवर की चौथी गेंद पर सुरेश रैना की गेंद पर हार्दिक पांड्या ने डाइव लगाकर जो खतरनाक कैच किया उसने भारतीय प्रशंसकों को खुश कर दिया। हालांकि डाइव के दौरान पांड्या के सीने में थोड़ी चोट आई और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs PAK: ईडन में हाई-वोल्टेज जंग और मैच के वो 7 रोमांचक पल
4 of 9
रोहित शर्मा
भारतीय टीम को जीत के लिए मिले 119 रनों के लक्ष्य के जवाब में जब लग रहा था कि रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी भारत को अच्छी शुरुआत दिलाएगी तो रोहित तीसरे ओवर की पहली गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में हवा में खेल बैठे जिसे शोएब मलिक ने लपक लिया। यह विकेट उसी मोहम्मद आमिर ने लिया जिन्होंने एशिया कप में भी उन्हें अपना शिकार बनाया था। आमिर की इस सफलता से भारतीय खेमे में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
IND vs PAK: ईडन में हाई-वोल्टेज जंग और मैच के वो 7 रोमांचक पल
5 of 9
- फोटो : getty
इस महामुकाबले में सबसे खतरनाक पल उस समय आया जब तेज गेंदबाज मोहम्मद सामी ने भारतीय पारी के पांचवें ओवर में शिखर धवन को बोल्ड करने के बाद अगली ही गेंद पर सुरेश रैना को भी बोल्ड कर दिया। लगातार दोहरे के झटके के बाद ऐसा लगा कि आज सामी कहीं टीम इंडिया पर कहर न ढा दें।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।