भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बेसिन रिजर्व में मिली करारी हार को टीम पर सही समय पर लगा झटका करार दिया। जिससे वे शनिवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में ‘खुले दिमाग’ से मैदान पर उतरेंगे और न्यूजीलैंड से अगले पांच दिन मिलने वाली चुनौतियों से अच्छी तरह वाकिफ होंगे। भारत पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट से हार गया था और शास्त्री ने इसे अपने खिलाड़ियों के लिए अच्छा करार दिया, जिन्हें केवल जीतने की आदत पड़ गई थी।
2 of 6
रवि शास्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
शास्त्री ने दूसरे टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि मेरा मानना है कि जब आप लगातार जीत हासिल कर रहे होते हो तब इस तरह का झटका मिलना अच्छा होता है, क्योंकि इससे आपका दिमाग खुल जाता है। जब आप हमेशा जीत दर्ज कर रहे होते हो और हार का स्वाद नहीं चखते तो इससे आप का दिमाग कुंद या स्थिर पड़ सकता है।
3 of 6
रवि शास्त्री और विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
उन्होंने कहा कि यह सीखने का मौका है। आप जानते हैं कि न्यूजीलैंड किस तरह की रणनीति अपना रहा है और अब आप तैयार हैं। आपको किस तरह की परिस्थितियों का सामना करना है और आपके पास इनसे पार पाने के लिए उचित रणनीति होनी चाहिए। यह अच्छा सबक है और मुझे उम्मीद है कि खिलाड़ी इस चुनौती के लिए तैयार होंगे। इस हार से भारतीय टीम निश्चित तौर पर आहत हुई है, लेकिन शास्त्री ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट अब भी उनकी टीम के लिए प्राथमिकता में रहेगा जबकि अगले दो वर्षों में इसके बाद टी-20 का नंबर रहेगा जबकि वन-डे आखिर में होगा। इसका कारण 2021 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और लगातार दो टी-20 विश्व कप हैं।
4 of 6
रवि शास्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
शास्त्री ने कहा कि मैं वन-डे और टेस्ट क्रिकेट को एक तरह से नहीं आंकता क्योंकि वे पूरी तरह से भिन्न है। अभी वन-डे क्रिकेट हमारे लिए सबसे कम प्राथमिकता वाला प्रारूप है। इसका कारण अगले दो वर्षों का कार्यकम है। हमारा सबसे अधिक ध्यान टेस्ट क्रिकेट और फिर टी-20 क्रिकेट पर है। भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर है और शास्त्री ने कहा कि केवल एक हार से घबराने की जरूरत नहीं है।
5 of 6
रवि शास्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि हमने आठ मैच (दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन, वेस्टइंडीज के खिलाफ दो, बांग्लादेश के खिलाफ दो और न्यूजीलैंड के खिलाफ एक) खेले हैं और उनमें से सात में जीत दर्ज की है। एक हार से घबराने की कतई जरूरत नहीं है। टीम में कोई इस तरह से सोच भी नहीं रहा है।