{"_id":"670dffc4f48e0bb0b40920ae","slug":"ind-vs-nz-r-ashwin-can-break-nathan-lyon-record-in-test-series-know-records-which-spinner-can-break-2024-10-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में अश्विन मचाएंगे गदर! तीन विकेट लेते ही तोड़ देंगे इस दिग्गज का रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में अश्विन मचाएंगे गदर! तीन विकेट लेते ही तोड़ देंगे इस दिग्गज का रिकॉर्ड
Tue, 15 Oct 2024 11:08 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 15 Oct 2024 11:08 AM IST
सार
आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में अगर अश्विन 15 विकेट लेने में कामयाब होते हैं, तो वह इतिहास रच देंगे।
विज्ञापन
अश्विन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद अब भारतीय टीम की नजर न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 अक्तूबर से शुरू होने जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज पर है। इस दौरान भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की नजर बड़े रिकॉर्ड्स पर होगी। बता दें कि, 38 वर्षीय ने अब तक टेस्ट में 527 विकेट अपने नाम किए हैं। वह भारत के लिए सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले अनिल कुंबले (619) के बाद दूसरे गेंदबाज हैं।
अश्विन
- फोटो : BCCI
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच (24-28 अक्तूबर) पुणे और तीसरा मुकाबला (1-5 नवंबर) मुंबई में खेला जाएगा। इस मैच में अश्विन की नजर पांच रिकॉर्ड्स पर होगी। वह तीन विकेट लेते ही नाथन लियोन के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। आइये जानते हैं...
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : BCCI
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज
अश्विन ने भारत के लिए अब तक 37 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबले खेले हैं। इनमें उन्होंने 185 विकेट चटकाए हैं। आगामी सीरीज में तीन विकेट लेते ही वह नाथन लियोन के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज स्पिनर के नाम 43 डब्ल्यूटीसी मैचों में 187 विकेट दर्ज हैं।
WTC में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट

| गेंदबाज | मैच | विकेट | इकोनॉमी |
| नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया) | 43 | 187 | 2.75 |
| रविचंद्रन अश्विन (भारत) | 37 | 185 | 2.76 |
| पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) | 42 | 175 | 2.91 |
| मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) | 38 | 147 | 3.46 |
| स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) | 33 | 134 | 3.04 |
विज्ञापन
विज्ञापन
जडेजा-अश्विन
- फोटो : BCCI
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 200 विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बनने का मौका
आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में अगर अश्विन 15 विकेट लेने में कामयाब होते हैं, तो वह इतिहास रच देंगे। वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में विकेटों का दोहरा शतक पूरा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन जाएंगे।
आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में अगर अश्विन 15 विकेट लेने में कामयाब होते हैं, तो वह इतिहास रच देंगे। वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में विकेटों का दोहरा शतक पूरा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन जाएंगे।
विज्ञापन
अश्विन
- फोटो : BCCI
टेस्ट में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट हॉल लेने वाले दूसरे गेंदबाज बनने का मौका
अश्विन ने भारत के लिए खेले 102 टेस्ट मैचों में अपनी घातक गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। उनके नाम इस प्रारूप में 37 बार पांच विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने इस मामले में शेन वॉर्न की बराबरी कर ली है। आगामी सीरीज में अगर वह फाइफर हासिल करने में कामयाब होते हैं तो वह ऐसा करने दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे।
एक पारी में सर्वाधिक बार पांच विकेट हॉल चटकाने वाले गेंदबाज

| गेंदबाज | मैच | विकेट | इकोनॉमी | फाइव-फर |
| मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) | 133 | 800 | 2.47 | 67 |
| रविचंद्रन अश्विन (भारत) | 102 | 527 | 2.81 | 37 |
| शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) | 145 | 708 | 2.65 | 37 |
| रिचर्ड हेडली (न्यूजीलैंड) | 86 | 431 | 2.63 | 36 |
| अनिल कुंबले (भारत) | 132 | 619 | 2.69 | 35 |