फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZ vs IND: सचिन के खास क्लब में पहुंचे पृथ्वी शॉ, तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे युवा भारतीय

Sat, 29 Feb 2020 01:21 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 29 Feb 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
IND vs NZ Prithvi Shaw Becomes Second Youngest Indian To Score Test Half Century In New Zealand
पृथ्वी शॉ

न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। शॉ ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन शॉ ने 64 गेंद पर 54 रन बनाए। इस पचासा के साथ ही वह अपने नाम एक रिकॉर्ड कर गए और दिग्गज सचिन तेंदुलकर के क्लब में शामिल हो गए। विदेशी जमीन पर शॉ का यह पहला अर्धशतक था। 

IND vs NZ Prithvi Shaw Becomes Second Youngest Indian To Score Test Half Century In New Zealand
पृथ्वी शॉ

शॉ ने हेगली ओवल के मैदान पर आठ चौके और एक छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली। वह आज लय में दिख रहे थे, लेकिन काइल जेमिसन की एक गेंद को ड्राइव करने के प्रयास में वह स्लिप में टॉम लॉथम को कैच थमा बैठे। लाथम ने शानदार कैच लपका। पृथ्वी न्यूजीलैंड में अर्धशतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए।

IND vs NZ Prithvi Shaw Becomes Second Youngest Indian To Score Test Half Century In New Zealand
पृथ्वी शॉ

भारत की ओर से न्यूजीलैंड में हाफ सेंचुरी लगाने वाले युवा बल्लेबाज के मामले में सबसे टॉप पर सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन ने साल 1990 में 16 वर्ष 291 दिन की उम्र में नेपियर के मैदान पर अर्धशतक जड़ा था। इसके बाद शॉ 20 वर्ष 112 दिन क्राइस्टचर्च के मैदान पर और 21 वर्ष 336 दिन की उम्र में अतुल वासन ने 1990 में ऑकलैंड के मैदान पर यह रिकॉर्ड कायम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs NZ Prithvi Shaw Becomes Second Youngest Indian To Score Test Half Century In New Zealand
पृथ्वी शॉ- रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरे टेस्ट से पहले पृथ्वी के बाएं पैर में सूजन था। जिसके कारण बृहस्पतिवार को अभ्यास के लिए नहीं उतरे थे, लेकिन शुक्रवार को कोच रवि शास्त्री ने उन्हें फिट बताया था। इसलिए आज शॉ मयंक के साथ पारी को ओपन करने के लिए उतरे। 

विज्ञापन
IND vs NZ Prithvi Shaw Becomes Second Youngest Indian To Score Test Half Century In New Zealand
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड में अर्धशतक लगाने वाले युवा भारतीय बल्लेबाज
 उम्र  खिलाड़ी मैदान  साल
16 वर्ष 291 दिन सचिन तेंदुलकर नेपियर 1990
20 वर्ष 112 दिन पृथ्वी शॉ क्राइस्टचर्च 2020
21 वर्ष 336 दिन अतुल वासन ऑकलैंड 1990

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed