भारत और न्यूजीलैंड के बीच बंगलूरू में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की पहली पारी 46 रन पर सिमट गई थी। इसके बाद कीवी टीम ने शानदार बैटिंग करते हुए भारत पर 299 रन की लीड ले ली है। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। खबर लिखे जाने तक तीसरे दिन लंच तक न्यूजीलैंड ने सात विकेट गंवाकर 345 रन बना लिए हैं। रचिन रवींद्र ने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा। वहीं, डेवोन कॉन्वे ने 91 रन की पारी खेली।
2 of 4
रचिन रवींद्र
- फोटो : BCCI
दरअसल, न्यूजीलैंड की टीम 2012 के बाद से भारत के खिलाफ उसके घर में पहली पारी में 200 से ज्यादा रन की लीड लेने वाली पहली टीम बन गई है। इससे पहले दिसंबर 2012 में इंग्लैंड ने कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में भारत पर पहली पारी में 207 रन की लीड ली थी। इंग्लैंड ने वह मैच सात रन से जीता था। तब भारत ने पहली पारी में 316 रन बनाए थे और जवाब में इंग्लिश टीम ने 523 रन बनाए थे। भारत की दूसरी पारी 247 रन पर सिमट गई थी। इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 41 रन बनाकर मैच जीत लिया था।
3 of 4
रचिन रवींद्र
- फोटो : BCCI
वहीं, न्यूजीलैंड की टीम जनवरी 2012 के बाद से भारत के खिलाफ किसी भी टेस्ट मैच में पहली पारी में 200 से ज्यादा रन की लीड लेने वाली दूसरी टीम है। पिछली बार दिसंबर 2012 में कोलकाता में इंग्लैंड ने ही ऐसा किया था। इन दोनों के अलावा पिछले लगभग 13 साल में भारत के खिलाफ कहीं भी और किसी भी टेस्ट में पहली पारी में 200 से ज्यादा रन की लीड नहीं मिली थी।
न्यूजीलैंड की टीम साल 2000 के बाद भारत में भारत के खिलाफ 200+ रन की लीड लेने वाली चौथी टीम है। इससे पहले तीन टेस्ट में से भारत को दो में हार का सामना करना पड़ा था। 2008 में दक्षिण अफ्रीका ने अहमदाबाद में 418 रन की लीड ली थी। यह टेस्ट भारत हार गया था। 2009 में श्रीलंका ने अहमदाबाद में 334 रन की बढ़त ली थी और भारतीय टीम वह मैच भी हार गई थी। इसके बाद 2012 में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। यानी भारत ने पिछले 24 साल में अपने घर में 200+ रन की लीड देने के बाद कभी टेस्ट नहीं जीता है।
इस सदी में यह केवल चौथी बार है जब भारत ने घरेलू मैदान पर किसी टेस्ट में 200+ की बढ़त गंवाई है। पिछले मैच
- 418 रन: दक्षिण अफ्रीका, अहमदाबाद, 2008 (टीम इंडिया की हार)
- 334 रन: श्रीलंका, अहमदाबाद, 2009 (मैच ड्रॉ)
- 207 रन: इंग्लैंड, ईडन गार्डन्स, 2012 (टीम इंडिया की हार)