फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर फैसला आज; सिनवार की मौत को नेताओं ने बताया दुनिया के लिए अच्छी खबर

Fri, 18 Oct 2024 07:47 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 18 Oct 2024 07:47 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 October 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राउज एवेन्यू कोर्ट शुक्रवार को धन शोधन मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुनाएगी। जैन को ईडी ने 30 मई 2022 को उनसे कथित तौर पर जुड़ी चार कंपनियों के जरिए धन शोधन के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। वहीं खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा और भारत आमने-सामने हैं। नए विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब कनाडा ने निज्जर हत्या की जांच में भारत के राजदूत और अन्य राजनयिकों का नाम बतौर 'पर्सन ऑफ इंट्रेस्ट' लिया। भारत ने इन बेतुके आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। इसके साथ ही भारत ने कनाडा से अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाने का फैसला किया। इस विवाद के बीच कई नेताओं ने कनाडा में रह रहे भारतीयों खासकर छात्रों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। एक तरफ 7 अक्तूबर को इस्राइली पर हमला करने वाला हमास के मास्टर माइंड याह्या सिनेवार को मार गिराया, जिसके बाद से दुनिया भर के दिग्गज नेताओं ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी प्रतिक्रिया दी है। बाइडन ने कहा कि डीएनए परीक्षण से पुष्टि हुई है कि सिनवार मर गया है। यह इस्राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ ही पूरी दुनिया के लिए एक अच्छा दिन है। तो दूसरी ओर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर भारत-विरोधी तत्वों को बढ़ावा देने का आरोप दोहराते हुए भारत ने साफ कहा कि उनकी सरकार खुले तौर पर हिंसा और अलगाववाद का समर्थन कर रही है। दहशतगर्दी और अलगाववाद को लेकर ट्रूडो की कथनी और करनी में अंतर है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 October 2024 Updates On Amar Ujala
सत्येंद्र जैन - फोटो : अमर उजाला
सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर फैसला
राउज एवेन्यू कोर्ट शुक्रवार को धन शोधन मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुनाएगी। जैन को ईडी ने 30 मई 2022 को उनसे कथित तौर पर जुड़ी चार कंपनियों के जरिए धन शोधन के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। पढ़ें पूरी खबर..
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 October 2024 Updates On Amar Ujala
भारत-कनाडा के बीच विवाद - फोटो : AMAR UJALA
28 लाख प्रवासी, विश्वविद्यालयों में 1.4 लाख छात्र; जानें कनाडा में भारतीय समुदाय कितना बड़ा
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा और भारत आमने-सामने हैं। नए विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब कनाडा ने निज्जर हत्या की जांच में भारत के राजदूत और अन्य राजनयिकों का नाम बतौर 'पर्सन ऑफ इंट्रेस्ट' लिया। भारत ने इन बेतुके आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 October 2024 Updates On Amar Ujala
जो बाइडन - फोटो : PTI
बाइडन बोले- सिनवार की मौत दुनिया के लिए अच्छा दिन; नेतन्याहू ने कहा बदला पूरा हुआ 
गाजा में आईडीएफ ने एक हवाई हमले के दौरान हमास प्रमुख याह्या सिनवार को मार गिराया है। इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और इस्राइली सेना ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने याह्या के मारे जाने पर कहा कि याहया सिनवार से इस्राइल ने अपना बदला ले लिया, लेकिन लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 October 2024 Updates On Amar Ujala
रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय - फोटो : ANI
ट्रूडो की कथनी और करनी में अंतर, सियासी कारणों से दे रहे भारत विरोधी तत्वों को समर्थन
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर भारत-विरोधी तत्वों को बढ़ावा देने का आरोप दोहराते हुए भारत ने साफ कहा कि उनकी सरकार खुले तौर पर हिंसा और अलगाववाद का समर्थन कर रही है। दहशतगर्दी और अलगाववाद को लेकर ट्रूडो की कथनी और करनी में अंतर है। राजनीतिक कारणों से ऐसे तत्वों को हर तरह से पोषित किया जा रहा है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के बदमाशों को गिरफ्तार करने के आग्रह समेत भारत के 26 प्रत्यर्पण अनुरोधों को भी अनदेखा किया गया। पढ़ें पूरी खबर...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed