फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: लगातार दूसरे आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचकर भावुक हुए रोहित, अक्षर-कुलदीप की जमकर की तारीफ

Fri, 28 Jun 2024 02:40 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गयाना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गयाना Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 28 Jun 2024 02:40 AM IST
सार

मैच के बाद रोहित ने कहा- यह मैच जीतना बहुत संतोषजनक है।' हमने एक इकाई के रूप में वास्तव में कड़ी मेहनत की है। इस गेम को इस तरह जीतने के बाद मैं कहूंगा कि हर किसी का बहुत अच्छा प्रयास रहा।

विज्ञापन
IND vs ENG: Rohit Sharma emotional after reaching final of T20 World Cup 2024, praised Axar-Kuldeep
अक्षर पटेल और कुलदीप ने तीन-तीन विकेट लिए - फोटो : ICC
भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (57 रन) के अर्धशतक के बाद अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की फिरकी के जाल से गुरुवार को गयाना में बारिश से प्रभावित दूसरे सेमीफाइनल में गत चैम्पियन इंग्लैंड को 68 रन से हराकर टी20 क्रिकेट विश्व कप 2024 के फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया का सामना शनिवार को दक्षिण अफ्रीका से होगा। टूर्नामेंट के 2007 के शुरूआती चरण की चैम्पियन भारतीय टीम इस तरह तीसरे टी20 विश्व कप फाइनल में पहुंची। भारत ने इस जीत से 2022 में इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड से सेमीफाइनल में मिली 10 विकेट की हार का बदला भी चुकता किया। टीम इंडिया की जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा भावुक हो गए। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कप्तान ने मैच जिताऊ गेंदबाजी करने वाले अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की जमकर तारीफ की।
IND vs ENG: Rohit Sharma emotional after reaching final of T20 World Cup 2024, praised Axar-Kuldeep
भारतीय टीम - फोटो : ICC/BCCI
'यह जीत संतोषजनक है'
मैच के बाद रोहित ने कहा- यह मैच जीतना बहुत संतोषजनक है।' हमने एक इकाई के रूप में वास्तव में कड़ी मेहनत की है। इस गेम को इस तरह जीतने के बाद मैं कहूंगा कि हर किसी का बहुत अच्छा प्रयास रहा। हमने वास्तव में परिस्थितियों को अच्छी तरह से अपनाया। यह एक चुनौती थी और हमने इसे अपनाया। हमने परिस्थितियों के हिसाब से वास्तव में अच्छा खेला। यदि खिलाड़ी परिस्थितियों के अनुसार खेलते हैं, तो चीजें सही हो जाती हैं। हम जिस तरह यहां तक पहुंचे उससे बहुत खुश हूं। 
IND vs ENG: Rohit Sharma emotional after reaching final of T20 World Cup 2024, praised Axar-Kuldeep
भारतीय टीम - फोटो : ICC/BCCI
रोहित ने कहा- एक समय हम सोच रहे थे 140-150 का स्कोर सही होगा, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा और मेरे-सूर्यकुमार के बीच अच्छी साझेदारी हुई तो हमने इसमें 25 रन और जोड़ने की बात कही। मैं अपने दिमाग में लक्ष्य निर्धारित कर सकता हूं, लेकिन मैं इसके बारे में किसी भी बल्लेबाज को नहीं बताना चाहता। वे सभी सहज खिलाड़ी हैं। इससे उन पर दबाव बनेगा। मैं चाहता हूं कि वह मैदान पर जाएं और बिना ज्यादा कुछ सोचे खुलकर खेलें। हमने अच्छी बल्लेबाजी की, कंडीशन को बेहतर समझा और अच्छे स्कोर तक पहुंचे। यही मैं चाहता था।

कप्तान ने कहा- मुझे लगता है कि इस सतह पर 170 एक बहुत अच्छा स्कोर था। अक्षर और कुलदीप हमारे लिए गन स्पिनर्स (किसी भी परिस्थिति में विकेट निकालने वाले) हैं। अगर उन्हें इस तरह कि पिच मिले तो उनकी गेंद पर कुछ शॉट खेलना वाकई मुश्किल है। दबाव उन पर भी था, लेकिन वे शांत रहे और जानते थे कि इस विकेट पर क्या गेंदबाजी करनी है। पहली पारी के बाद हमने थोड़ी बातचीत की थी। मैंने कहा था कि जितना संभव हो सके स्टंप्स को मारने की कोशिश करें, स्टंप्स को खेल में रखें। ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG: Rohit Sharma emotional after reaching final of T20 World Cup 2024, praised Axar-Kuldeep
भारतीय टीम - फोटो : ICC/BCCI
मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने रोहित (39 गेंद, छह चौके, दो छक्के) के अर्धशतक और सूर्यकुमार यादव (47 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए उनकी 73 रन की साझेदारी की बदौलत मुश्किल पिच पर सात विकेट पर 171 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। फिर भारत ने अपने स्पिनर अक्षर (23 रन देकर तीन विकेट) और कुलदीप (19 रन देकर तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन से इंग्लैंड को महज 16.4 ओवर में 103 रन पर समेट दिया। जसप्रीत बुमराह ने 2.4 ओवर में 12 रन देकर दो विकेट झटके। इंग्लैंड के लिए कप्तान जोस बटलर (23), हैरी ब्रूक (25), जोफ्रा आर्चर (21) और लियाम लिविंगस्टोन (11) ही दोहरे अंक तक पहुंच सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed