फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोटेरा में अश्विन हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि, हैडली और स्टेन के रिकॉर्ड खतरे में

Tue, 23 Feb 2021 08:54 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 23 Feb 2021 08:54 AM IST
विज्ञापन
IND vs ENG Ravichandran ashwin could surpass richard hadlee and Dale Steyn test record
रवि अश्विन - फोटो : ट्विटर @ICC

भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। चेपॉक में अश्विन ने दोनों पारियों में मिलाकर कुल आठ विकेट चटकाए थे और उसके बाद बल्लेबाजी में शतक भी जड़ा था। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर भारत ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी थी। अब एक बार फिर से अश्विन अपनी फिरकी के साथ तैयार हैं और इस बार उनके निशाने पर एक और बड़ा रिकॉर्ड होगा। 

IND vs ENG Ravichandran ashwin could surpass richard hadlee and Dale Steyn test record
रविचंद्रन अश्विन के साथ खुशी मनाते कप्तान - फोटो : ट्विटर @BCCI

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नए मोटेरा स्टेडियम में तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा और एक बार फिर से अश्विन भारतीय स्पिन गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे। ऐसे में अश्विन अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए विकेटों का पतझड़ लगाने की कोशिश करेंगे। अश्विन टेस्ट क्रिकेट में अब तक 394 विकेट ले चुके हैं और 400 विकेटों के खास क्लब में शामिल होने के लिए उन्हें छह शिकार करने होंगे। 


IND vs ENG Ravichandran ashwin could surpass richard hadlee and Dale Steyn test record
आर अश्विन - फोटो : PTI

अब जब भारतीय टीम दुनिया के सबसे बड़े मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में अपना पहला डे-नाइट टेस्ट खेलने के लिए तैयार है तो अश्विन भी यहां अपनी छाप छोड़ने को बेताब होंगे। अश्विन अगर तीसरे टेस्ट में छह विकेट हासिल कर लेते हैं तो वे सबसे तेज 400 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे। इस मामले में वे न्यूजीलैंड के दिग्गज रिचर्ड हैडली और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन को पछाड़ देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG Ravichandran ashwin could surpass richard hadlee and Dale Steyn test record
आर अश्विन - फोटो : ट्विटर

हैडली और स्टेन ने 80वें टेस्ट मैच में 400 विकेट का आंकड़ा छुआ था, लेकिन अश्विन अगर डे-नाइट टेस्ट में छह विकेट ले लेते हैं तो वे 77वें मैच में इस उपलब्धि को हासिल कर लेंगे। हालांकि इस मामले में श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन आज भी शीर्ष पर कायम हैं। उन्होंने अपने 72वें टेस्ट मैच में ही 400 विकेट पूरे कर लिए थे। 

विज्ञापन
IND vs ENG Ravichandran ashwin could surpass richard hadlee and Dale Steyn test record
anil kumble 10 wickets

अश्विन अगर 400 टेस्ट विकेट ले लेते हैं तो वे इस आंकड़े को छूने वाले दुनिया के छठे स्पिनर और भारत के तीसरे स्पिनर बन जाएंगे। उनसे पहले अनिल कुंबले (619) और हरभजन सिंह (417) विकेट चटकाए है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed