फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल ने बताई अपने खराब फॉर्म की वजह: टीम में अपनी जगह को लेकर भी जताई चिंता

Thu, 25 Mar 2021 10:54 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 25 Mar 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG Lack of Game time a factor for poor form says KL rahul ahead of 2nd ODI
केएल राहुल - फोटो : social media

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में पूरी तरह से फेल होने के बाद केएल राहुल ने वनडे सीरीज में जोरदार वापसी की। उन्होंने अपने आलोचकों को अपने बल्ले से करारा जवाब दिया और पहले वनडे में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। बावजूद इसके राहुल अपने चयन को लेकर आश्वस्त नहीं हैं।



राहुल ने माना कि तीन महीने तक कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेलने के कारण वो सुस्त पड़ गए थे लेकिन उन्हें अपनी तैयारियों पर पूरा भरोसा था।

IND vs ENG Lack of Game time a factor for poor form says KL rahul ahead of 2nd ODI
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर @BCCI

मैच खेलने से अच्छी लय बनी रहती है
दूसरे वनडे की पूर्व संध्या पर राहुल ने पत्रकारों से कहा, 'एक बल्लेबाज होने के नाते मुझे लगता है कि मैच खेलने से मैं अच्छी लय में रहता हूं। मैं क्रीज पर जितना अधिक समय बिताना चाहता था उतना समय मुझे नहीं मिला। मेरे कहने का मतलब यह नहीं है कि यह बात मेरे दिमाग में थी। आप चाहे अभ्यास करो या नेट सत्र में समय बिताओ आपको अच्छी तरह से तैयार रहने का रास्ता खोजना पड़ता है। इस लिहाज से मैंने अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ तैयारी की लेकिन मैच खेलते हुए जो समय बिताया जाता है उसका कोई सानी नहीं।'

IND vs ENG Lack of Game time a factor for poor form says KL rahul ahead of 2nd ODI
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर

टीम में कड़ी प्रतिस्पर्धा
ऋषभ पंत की सीमित ओवरों की टीम में वापसी और ईशान किशन के मौकों का फायदा उठाने के कारण राहुल समझते हैं कि खेल के छोटे प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद वह टीम में अपना स्थान पक्का नहीं मान सकते हैं।

उन्होंने कहा, 'जब आप इस भारतीय टीम का हिस्सा होते हो तो जानते हो कि प्रतिस्पर्धा वास्तव में कड़ी है और आप कभी अपने स्थान को लेकर सहज होकर नहीं बैठ सकते। आपको हमेशा चुनौती का सामना करना होगा। हमारे देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और आपको हमेशा अपने खेल पर काम करना होता है। आपको जो भी मौका मिलता है उसका पूरा फायदा उठाना होता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG Lack of Game time a factor for poor form says KL rahul ahead of 2nd ODI
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर

खराब दौर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के करियर का हिस्सा
उन्होंने कहा कि खराब दौर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के करियर का हिस्सा है और वह इसको लेकर परेशान नहीं थे। राहुल ने कहा, 'यह करियर का हिस्सा है और हर कोई इससे गुजरता है। मैंने कुछ भी अलग हटकर नहीं किया और मैं बहुत तनाव में नहीं था। एक खिलाड़ी के रूप में आप निराश हो सकते हैं जैसे कि मैं लंबे समय तक बाहर बैठा रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed