भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही टीम इंडिया लगातार दो टी20 विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाली दुनिया की तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले यह उपलब्धि पाकिस्तान और श्रीलंका हासिल कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें: चौथी बार फाइनल में भारत: अक्षर-बुमराह ने किस तरह इंग्लैंड के हाथ से छीनी बाजी? खिताब से एक कदम दूर टीम इंडिया
2 of 6
भारत ने इंग्लैंड को हराया
- फोटो : PTI
सैमसन की दमदार बल्लेबाजी
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 253 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 89 रन की तूफानी पारी खेली। उनके अलावा टीम के अन्य बल्लेबाजों ने भी तेज रन बनाकर स्कोर को मजबूत बनाया।
3 of 6
भारत ने इंग्लैंड को हराया
- फोटो : PTI
जैकब बेथेल की मेहनत पर फिरा पानी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने कड़ी टक्कर दी। जैकब बेथेल ने बेहतरीन शतक लगाते हुए 105 रन बनाए, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने अहम मौकों पर विकेट लेकर मैच पर पकड़ बनाए रखी। निर्धारित 20 ओवर में इंग्लैंड की टीम सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी और भारत ने यह मुकाबला सात रन से जीत लिया। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली।
4 of 6
भारत ने इंग्लैंड को हराया
- फोटो : PTI
लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
इस जीत के साथ ही भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले पाकिस्तान 2007 और 2009 में तथा श्रीलंका 2012 और 2014 में लगातार दो बार फाइनल में पहुंच चुके हैं। अब भारतीय टीम 2024 और 2026 में लगातार दो बार फाइनल खेलने वाली तीसरी टीम बन गई है। अब भारतीय टीम का सामना 8 मार्च यानी रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल में न्यूजीलैंड से होगा। टीम इंडिया इस बार लगातार दूसरा खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
5 of 6
टी20 विश्व कप 2026
- फोटो : अमर उजाला
चौथी बार फाइनल में भारत
इसके अलावा टीम इंडिया चौथी बार टी20 विश्व कप का खिताबी मुकाबला खेलेगी। भारतीय टीम इससे पहले 2007, 2014 और 2024 में फाइनल में जगह बना चुकी है। इससे पहले इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका ने तीन-तीन बार टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले खेले हैं।