फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: भारत के पेस आक्रमण से डरे अंग्रेज, उप-कप्तान ओली पोप बोले- जितना कम लक्ष्य मिलेगा उतना बेहतर रहेगा

Mon, 23 Jun 2025 09:20 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 23 Jun 2025 09:20 AM IST
सार

पोप ने इंग्लैंड की पहली पारी में सर्वाधिक 106 रन बनाए, लेकिन उन्होंने कहा कि परिस्थितियां बल्लेबाजी के लिए काफी आसान नहीं थी। उन्होंने बताया कि दूसरी पारी में कौन से भारतीय खिलाड़ी को आउट करना उनकी टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
IND vs ENG: England scared of India pace attack, Ollie Pope said- the lower the target the better it will be
ओली पोप - फोटो : ANI
भारतीय टीम ने लीड्स टेस्ट में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में 96 रन की बढ़त हासिल कर ली है। भारत चौथे दिन जल्द से जल्द रन बटोरने का पांचवें दिन इंग्लैड को कठिन चुनौती देने की कोशिश करेगा। टीम इंडिया की पेस बैटरी ने शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड की पहली पारी को 465 रन पर समेट दिया। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 471 रन बनाए थे। इस तरह टीम इंडिया को छह रन की बढ़त हासिल थी। लक्ष्य देने के बाद भी भारतीय पेस बैटरी अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी और इंग्लैंड के लिए इस मैदान पर बैजबॉल खेलना आसान नहीं होगा। भारत की गेंदबाजी से अंग्रेज भी डरे हुए हैं। इंग्लैंड के उप-कप्तान ओली पोप ने कहा है कि वह किसी निश्चित लक्ष्य के बारे में नहीं सोच रहे, लेकिन विरोधी टीम जितना कम लक्ष्य देगी उतना बेहतर रहेगा।
IND vs ENG: England scared of India pace attack, Ollie Pope said- the lower the target the better it will be
ओली पोप - फोटो : ANI
भारत ने दूसरी पारी में अब तक दो विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। पोप ने दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, 'केएल राहुल हमारे लिए महत्वपूर्ण विकेट होंगे। लक्ष्य को लेकर कोई निश्चित संख्या नहीं है, लेकिन लक्ष्य जितना कम रहेगा उतना अच्छा होगा। आउटफील्ड अच्छी है और अगर अंदर खड़े क्षेत्ररक्षण को पछाड़ दिया तो गेंद चार रन के लिए जाती है।'
IND vs ENG: England scared of India pace attack, Ollie Pope said- the lower the target the better it will be
ओली पोप - फोटो : ANI
पोप ने इंग्लैंड की पहली पारी में सर्वाधिक 106 रन बनाए, लेकिन उन्होंने कहा कि परिस्थितियां बल्लेबाजी के लिए काफी आसान नहीं थी। उन्होंने कहा, 'भारतीय टीम ने एक दिन और थोड़ी देर धूप में बल्लेबाजी की, फिर बादल छा गए इसलिए मुझे पता था कि मेरे लिए शतक लगाना मुश्किल होगा। अच्छी गेंदों का सम्मान करें और खराब गेंदों रन रन बनाएं। मैं इन परिस्थतियों और पिच को जानता हूं, सही उछाल, तेज आउटफील्ड, थोड़ा स्विंग हो सकता है। जितना हो सके उतना देर से खेला, स्क्वायर खेला और स्विंग के साथ रन बनाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG: England scared of India pace attack, Ollie Pope said- the lower the target the better it will be
ओली पोप - फोटो : ANI
पोप ने कहा, 'भारत में दोनों टीमों के बीच पिछली सीरीज में मैंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। मैंने सोच लिया है कि मैंने पिछली पारी को जहां समाप्त किया था, वहीं से शुरू करूंगा। चाहे वह शून्य हो या शतक।' भारत की दूसरी पारी में केएल राहुल 47 रन और कप्तान गिल छह रन बनाकर नाबाद हैं। यशस्वी जायसवाल चार रन बनाकर आउट हुए। वहीं, डेब्यू करने वाले साई सुदर्शन ने 30 रन की पारी खेली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed