फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: 'कुछ ने कहा था कि मैं आठ महीने भी नहीं टिक पाऊंगा...', चोट का मजाक उड़ाने वालों को बुमराह का जवाब

Mon, 23 Jun 2025 09:02 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 23 Jun 2025 09:02 AM IST
सार

बुमराह ने कहा कि वह लोगों की धारणा बदलने के लिए यहां नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि आलोचक सोच रहे थे कि वह आठ से 10 महीने में समाप्त हो जाएंगे और नहीं खेल पाएंगे, लेकिन हर बार इसे गलत साबित करते हुए वह 10 साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना जारी रखे हुए हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG: Bumrah says Some said I will be finished in 8 months and I have played for nearly 10 years
बुमराह - फोटो : ANI
भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। इसी के साथ भारतीय टीम की बढ़त 96 रन की हो गई है। भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 465 रन पर समाप्त हुई थी और दूसरी पारी में उतरने से पहले शुभमन गिल एंड कंपनी को छह रन की बढ़त मिली थी। टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट झटके। हालांकि, अगर कैच न छूटे होते तो उन्हें और भी विकेट मिलते। यह बुमराह के टेस्ट करियर का 14वां फाइव विकेट हॉल रहा। ऐसा करने के बाद उन्होंने आलोचकों को भी निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि आलोचक सोच रहे थे कि वह आठ से 10 महीने में समाप्त हो जाएंगे और नहीं खेल पाएंगे, लेकिन हर बार इसे गलत साबित करते हुए वह 10 साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना जारी रखे हुए हैं। 
IND vs ENG: Bumrah says Some said I will be finished in 8 months and I have played for nearly 10 years
बुमराह - फोटो : ANI
बुमराह ने पांच विकेट लेने के बाद कामयाबी के गुर के बारे में बात किया। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें बुरा लगता है जब लोग उनके चोटिल होने पर उनके करियर के समाप्त होने के बारे में बात करते हैं? बुमराह ने जवाब दिया, 'लोगों ने पिछले कुछ वर्षों में क्या कुछ नहीं कहा। कुछ ने कहा कि मैं केवल आठ महीने खेलूंगा, कुछ ने कहा 10 महीने, लेकिन अब मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 साल पूरे कर लिए हैं और 12-13 साल आईपीएल खेला है। अभी भी लोग कहते हैं (हर चोट के बाद), वह खत्म हो जाएगा, वह चला गया और वापसी नहीं कर पाएगा। वो जो कहते हैं, उन्हें कहने दो, मैं अपना काम करता रहूंगा। हर चार महीने में ये चीजें सामने आती रहेंगी, लेकिन जब तक भगवान चाहेंगे, मैं खेलूंगा। मैं अपनी सर्वश्रेष्ठ तैयारी करता हूं और फिर सबकुछ भगवान पर छोड़ देता हूं कि वह मुझे कितना आशीर्वाद देते हैं।'
IND vs ENG: Bumrah says Some said I will be finished in 8 months and I have played for nearly 10 years
बुमराह - फोटो : ANI
बुमराह ने कहा कि वह लोगों की धारणा बदलने के लिए यहां नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'लोग क्या कहते हैं या लिखते हैं, यह मेरे नियंत्रण से बाहर है और मैं लोगों को यह सलाह नहीं दे सकता कि वे मेरे बारे में क्या लिखें। हेडलाइन में मेरा नाम आने से दर्शक मिलते हैं, लेकिन मुझे इससे कोई परेशानी नहीं होती।' बुमराह ने कहा कि विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा है, लेकिन मैच के अंत में पिच में दरार पड़ सकती है। उन्होंने कहा, 'इस समय बल्लेबाजी के लिए यह काफी अच्छा विकेट है। यह थोड़ा दोतरफा है, विकेट में कोई बड़ी समस्या नहीं है। मौसम के कारण, नई गेंद स्विंग करेगी, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में आप यही उम्मीद करते हैं। हम बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे और अच्छी खासी बढ़त हासिल करना चाहेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG: Bumrah says Some said I will be finished in 8 months and I have played for nearly 10 years
बुमराह, गंभीर और रोहित - फोटो : ANI
दरअसल, बुमराह के लिए एशिया कप 2023 से पहले 12 महीने काफी कठिन रहे थे। उन्हें 2022 एशिया कप के समय चोट लगी थी और वह एक साल तक क्रिकेट से दूर रहे थे। इस दौरान न तो वह 2022 टी20 विश्व कप खेले और न ही आईपीएल 2023 में हिस्सा लिया। उनकी कमी टीम इंडिया को साफ महसूस हुई थी और टीम इंडिया न तो 2022 एशिया कप और न ही 2022 टी20 विश्व कप जीत पाई थी। लोग बुमराह के तीनों प्रारूपों में खेलने की काबिलियत पर सवाल उठाने लगे थे। एशिया कप 2023 से ठीक पहले आयरलैंड दौरे पर बुमराह ने वापसी की और उसके बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके सितारे बुलंद हैं। मैदान में वापसी के बाद से बुमराह ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। वह और भी घातक हो गए हैं। 
विज्ञापन
IND vs ENG: Bumrah says Some said I will be finished in 8 months and I have played for nearly 10 years
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ANI
बुमराह के आने के बाद से आईसीसी टूर्नामेंट में भारत का जलवा रहा है। टीम इंडिया ने 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई। फिर 2024 टी20 विश्व कप अपने नाम किया। हालांकि, इस साल की शुरुआत में वह फिर चोटिल हो गए थे और उनके बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर की समस्या फिर से उजागर हुई थी। हालांकि, तीन महीने के करीब मैदान से बाहर रहने के बाद उन्होंने आईपीएल 2025 से वापसी की और अब इंग्लैंड दौरे पर कमाल कर रहे हैं। बुमराह को टेस्ट में कप्तानी का दावेदार भी माना जा रहा था, लेकिन लगातार चोट से जूझते रहने के कारण और वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से उन्होंने इस जिम्मेदारी को उठाने से इनकार कर दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed