भारत और इंग्लैंड के बीच आज से अहमदाबाद के नए मोटेरा स्टेडियम में तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें फिलहाल सीरीज में एक-एक की बराबरी पर हैं और जीतने यहां जीतने पर बढ़त बना लेंगी। लेकिन नए स्टेडियम, नई पिच और नए माहौल दोनों के लिए जीत इतनी आसान नहीं होगी। एसजी की गुलाबी गेंद से होने वाले डे-नाइट टेस्ट में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। यहां जीतने के लिए लिए दोनों टीमों के मुख्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत मायने रखेगा। ऐसे में आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिनपर रहेगी सभी की नजर।
दिन-रात्रि टेस्ट में इन सितारों पर रहेगी नजर, टीम की जीत के लिए खेलनी होगी बड़ी पारी
विराट कोहली :
भारतीय कप्तान और रनमशीन विराट कोहली ने पिछले तीन टेस्ट मैचों में 50 से ज्यादा का स्कोर है और इस बार उनकी निगाह शतक बनाने पर होगी । पिछले साल उनके बल्ले से शतक नहीं निकला था। पिछला शतक उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दिन-रात्रि टेस्ट में ही बनाया था।
रविचंद्रन अश्विन :
टेस्ट में शीर्ष दस में शामिल एकमात्र भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस सीरीज में अभी तक चार पारियों में 17 विकेट लिए हैं। वह बल्ले से भी उपयोगी साबित हुए हैं। पिछले मैच में उन्होंने शतक भी लगाया। मोटेरा में पिच के टर्निंग होने की उम्मीद है। ऐसे में तुरुप का पत्ता साबित हो सकते हैं।
चेतेश्वर पुजारा :
गुलाबी गेंद के ज्यादा स्विंग लेने की उम्मीद है। ऐसे में ठोस तकनीक वाले इस बल्लेबाज पर काफी दारोमदार रहेगा। पिछले दस टेस्ट मैचों में पुजारा ने सर्वाधिक 596 रन बनाए हैं जिसमें सात अर्द्धशतकीय पारियां हैं।
जो रूट :
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जो रूट शानदार फॉर्म में हैं। पिछले चार टेस्ट मैचों में उन्होंने तीन 150 से ज्यादा रन की पारियां खेली हैं। एशिया में स्पिन के खिलाफ उनकी औसत 57.25 की है। अगर इंग्लैंड को सीरीज में वापसी करनी है तो रूट को क्रीज पर जड़ें जमानी होंगी।